ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने अमृता हाट का किया अवलोकन*


सिरोही,14 मार्च(हरीश दवे)।


जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग सिरोही के संयुक्त तत्वाधान मे अमृता हाट मेले के दूसरे दिन राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजीत पुरोहित एवं जिला न्यायाधीश श्रीमती रूपा गुप्ता द्वारा अमृता हाट का अवलोकन किया गया!
साथ ही डीएलएसए सचिव श्रीमती सावित्री आनंद निर्भीक,पॉक्सो जज अनुप पाठक, एडीजे ललित डाबी, सी जे एम मुकेश चावला, पीएलए जज हुकुम सिंह राजपुरोहित,अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल भी साथ रहे ।
राजस्थान हाइकोर्ट के माननीय न्यायाधीश संजीत पुरोहित नें अमृता हाट की विभागीय परिकल्पना की प्रशंसा करते हुए कहा की महिला सशक्तिकरण का सबसे मजबूत स्तम्भ इनकी आर्थिक स्वतंत्रता है। आर्थिक रूप से स्वावलम्बी महिलाए पैसो के साथ साथ निर्णय लेने की शक्ति आत्मसम्मान और सुरक्षा भी प्राप्त करती है।
जिला न्यायाधीश श्रीमती रूपा गुप्ता ने कहा कि एक शिक्षित और आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिला न केवल अपना जीवन बदलती है बल्कि अपने पुरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों का भी उत्थान करती है।
सहायक निदेशक महिला अधिकारिता श्रीमती अंकिता राजपुरोहित नें बताया कि अमृता हाट कर दूसरे दिन उद्यमिता विकास एवं मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम हॉम कार्यशाला का आयोजन किया गया जिनमे 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना एवं वर्क फॉर्म योजना महत्वपूर्ण विभागीय योजना हैं ।
आज महिलाएं केवल ऑफिस तक सीमित नही है वरन डिजिटल इंडिया के इस दौर में महिलाएं घर बैठे वर्क फॉर्म होम ,सोशल मीडिया आदि के जरिये व्यापार चला रही है।
कार्यक्रम के दुसरे दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एव साथिन के मध्य म्यूजिकल चेयर ओर घोड़ा बादाम खाए जैसे खेल खिलाये गए एव प्रथम दो स्थान पर रहे आंगनवाडी कार्यकता व साथिन को पुरस्कृत किया गया।
वहीं सायं काल सांसद श्री लुंबाराम चौधरी ने अमृता हाट का अवलोकन किया उन्होंने राज्य भर से आए महिला स्वयं सहायता समूह से हाट की जानकारी ली ।महिला अधिकारिता विभाग की इस अभिनव पहल की प्रशंसा करते हुए इस प्रकार के अमृता हाट नियमित रूप से लगाने के निर्देश दिए उन्होंने बताया कि आर्थिक आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी शिक्षा और सम्मान है केवल कमाना ही पर्याप्त नहीं बल्कि पैसों का सही प्रबंधन करना भी आत्मनिर्भरता है।
सहायक निदेशक महिला अधिकारिता श्रीमती अंकिता राजपुरोहित ने बताया कि 13 मार्च को उद्घाटन समारोह में लगभग 73000 की बिक्री हुई।
झालावाड़ की बेडशीट, कंबल जवाहर बाजार, राजी बिस्किट जोधपुर के खींच, पापड़, बड़िया,जूती, मोजड़ी, बाड़मेर, प्रिंट बेडशीट साड़ियां पोकरण के मिट्टी के आइटम आकर्षण का केंद्र रहे वही सिरोही जिले के वन जिला वन प्रोडक्ट अंतर्गत मार्बल आर्टिकल का भी डिस्प्ले किया गया। उन्होंने बताया कि अमृता हाट में ₹1100 की खरीद पर लकी ड्रा कूपन जीतने का सुनहरा अवसर है । कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साथिन, स्थानीय महिला एवं स्वयं सहायता समूह के मध्य खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा ।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button