ब्रेकिंग न्यूज़
विकसित रन के आयोजन को दिखाई सांसद ने हरी झंडी।

शिरोही(हरीश दवे)।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार प्रातः विकसित रन का हुआ आयोजन जिसमे
सांसद लुंबाराम चौधरी और जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।
विकसित रन दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर दशहरा मैदान पर ही हुई विसर्जित।
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विभिन्न गीतों पर शहर वासी और छात्र छात्राएं पूर्ण उत्साह के साथ झूमते नज़र आये ।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल,मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल,उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल,गणपत सिंह राठौड़,गोपाल माली सहित अन्य उपस्थित रहे।


संपादक भावेश आर्य



