राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज लॉन्च

सिरोही,15 मार्च(हरीश दवे)।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान दिवस कार्यक्रम अंतर्गत राज्य स्तर से राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज को पोर्टल https://quiz.rkcl.in/ के माध्यम से लांच किया गया l क्विज में नागरिक केवल अपना नाम, मोबाइल नंबर, जिला एवं लिंग की प्रविष्टी कर प्रतिभागी बन सकते है । आवश्यक जानकारी सबमिट करने के उपरांत प्रतिभागी क्विज में भाग ले सकते है। ऑनलाइन क्विज के दौरान 25 प्रश्नों का उत्तर देने हेतु 15 मिनट का समय मिलेगा । जो भी प्रतिभागी 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करते है तो उन्हें पोर्टल से एक सर्टिफिकेट/प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा । क्विज में भाग लेने हेतु अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 है । यह क्विज हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है । राजस्थान को जाने क्विज का उद्देश्य नागरिकों को विकसित एवं प्रगतिशील राजस्थान के विजन के प्रति अपनी स्पष्ट समझ और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का अवसर देना है ।17 मार्च 2026 को राजस्थान को जाने क्विज का आयोजन समस्त कॉलेजों एवं विद्यालयों में भी किया जाएगा ।
यह जानकारी डीओआईटी के संयुक्त निदेशक गोविंद चौधरी ने दी।



संपादक भावेश आर्य



