ब्रेकिंग न्यूज़

महिला पतंजलि योग समिति ने फाग उत्सव एवं महिला दिवस मनाया


योग के विभिन्न आसनों का किया प्रदर्शन,फूल,अबीर-गुलाल से खेली होली, गीतों पर किया नृत्य


सिरोही(हरीश दवे) ।

महिला पतंजलि योग समिति सिरोही ने शहर के हाउसिंग बोर्ड के योग उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से दो दिन पूर्व महिला दिवस और फाग उत्सव को मिलाकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें महिलाओं की सामाजिक-सांस्कृतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ पारंपरिक फाग के गीतों और रंगों के साथ होली का आनंद लिया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य पर जोर दिया गया। आयोजन में सो से अधिक महिलाओ की भागीदारी रही।
महिला पतंजलि योग समिति की जिला संयोजिका पवन आर्य ने कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए बताया महिला दिवस पर महिलाओं को समान अधिकार, स्वास्थ्य और समाज में उनके अमूल्य योगदान के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजन किया गया वहीं फाग उत्सव पर महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीतों और भजनों पर नृत्य कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आर्य ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में चाहे वह राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सैन्य क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी कर रही हैं। शिक्षित एवं समर्थ महिलाओं को चाहिए कि पिछडी महिलाओं को शिक्षित एवं विकसित करें उन्हे समाज की मुख्य धारा में आगे लाए।
आर्य ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ योगिनी बहन सुमन शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर किया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आर्यूवेदाचार्य डॉ सुनंदा जैन ने उपस्थित महिलाओ को स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया । राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहीका चित्रलेखा जोशी ने कहा कि ये आयोजन महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पारंपरिक उत्सवों के सम्मान के लिए किया जाता है। आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसनो का प्रदर्शन योगिनी बहनो ने किया जिसमें चन्द्र नमस्कार,सूर्य नमस्कार शामिल है ।
उन्होने बताया कि राधा कृष्ण का स्वरूप बनाई हुई बहनो के साथ सभी बहनो ने जमकर फूलो व गुलाल के साथ होली खेली । काले काले बादल की काली घटा छाई आज मेरे कान्हा को नींद नही आई के भजन पर सभी महिलाओ ने नृत्य किया। आर्य ने बताया कि इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें विजयी प्रतियोगी केा पुरूस्कार दिये गये । इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहीका चित्रलेखा जोशी ,सह कार्यवाहिका अनिता चव्हाण,नगर बौद्धिक प्रमुख अनुपमा राठोड एवं अतिथियो को पतंजलि का दुपटटा पहना कर स्वागत किया गया। आर्य। ने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति द्वारा शहर में हाउसिंग बोर्ड,राधिका में सुबह शाम ,गायत्री शक्ति पीठ में एवं आर्य समाज रोड के जीनगर न्याती नोहरे में एक समय प्रतिदिन नियमित निशुल्क योग कक्षा का संचालन किया जा रहा है ।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button