ब्रेकिंग न्यूज़

श्री लीलाधारी महादेव पशु मेले में आयोजित प्रतियोगिता में उड़वारिया के उकाराम देवासी के ऊँटनें एवं मंडार के गोकलाराम की ऊंटनी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

सिरोही/मंडार(हरीश दवे)।

श्री लीलाधारी महादेव पशुमेले में रविवार को ऊँट नर एवं ऊँट मादा की अलग-अलग प्रतियोगिता हुई जिसमें ऊँट नर में कुल तीन एवं ऊँट मादा में कुल 16 प्रतिभागियों नें भाग लिया। इस दौरान ऊँट नर में उड़वारिया के उका राम देवासी का ऊँट प्रथम स्थान पर विजेता रहा वहीं दूसरे स्थान पर गोदा राम मकावल का ऊँट एवं तृतीय स्थान पर जोगा राम आमलिया का ऊँट विजेता रहा, दूसरी ओर ऊँट मादा में प्रथम स्थान पर गोकला राम मंडार की ऊँट मादा विजेता रही वहीं दूसरे स्थान पर भूरा राम भटाणा की ऊँट मादा विजेता रही एवं तृतीय स्थान पर प्रभु राम भटाणा की ऊँट मादा विजेता रही, इन सभी विजेताओं कों समापन के दिन 11 मार्च कों सम्मानित कर पुरस्कार दिया जायेगा।
जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मण्डार में लीलाधारी महादेव पशु मेले के दूसरे दिन ऊँट व ऊँटनी की कुल संख्या 224 रही एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
गौरतलब है कि यह पशुमेला 11 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। इस मेले के माध्यम से उत्कृष्ट पशु नस्लों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जाएगा। पशुपालकों को उन्नत पशुपालन तकनीकों, टीकाकरण, रोग नियंत्रण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। मेले में गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊंट एवं घोड़ों का प्रदर्शन एवं प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें आज 8 मार्च को ऊँट व ऊँटनी की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई वहीं 9 मार्च को अश्व प्रतियोगिता एवं 10 मार्च को अन्य पशुओं की प्रतियोगिता के साथ ही रात्रि में कवि सम्मेलन, लोककला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस मेले में किसानों एवं पशुपालकों के लिए कृषि एवं पशुपालन विभाग की स्टॉल द्वारा उन्नत नस्ल संवर्धन, पशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आधुनिक तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मेले के माध्यम से पारंपरिक,सांस्कृतिक गौरव एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग ने जिले के समस्त पशुपालकों एवं आमजन से मेले में अधिकाधिक भागीदारी निभाने की अपील की है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button