ब्रेकिंग न्यूज़

नगर परिषद पार्किग के नाम कर रही वसूली, पार्किग न अर्श पर न फर्श पर


सिरोही 6 मार्च (हरीश दवे) ।

नगर परिषद सिरोही में राज्य सरकार न तो लगा रही आयुक्त न लगा रही आरआई न पर्याप्त स्टाफ, नगर परिषद की आधे से उपर महकमें ठप्प पडे है व संविदाकर्मी जस तस नगर परिषद की पटरी को चला रहे है जिसमें आम आदमी नगर परिषद क्षेत्र के भ्रष्टाचार, सफाई अव्यवस्था, सडक के खड्ढो, नालियों में दुर्गंध तथा बेसहारा पशुओ के साथ अस्थायी अतिक्रमणों की अवैध पार्किंग में भारी त्रासदी झेल रहा है जिसके निदान में न तो सत्तारूढ पार्टी के नेताओं को दिलचस्पी है न राज्य सरकार इस बाबत ठोस कार्यवाही कर रही है तथा नगर परिषद के भ्रष्टाचार व फर्जी पट्टो के कारनामों में नगर परिषद के आयुक्त आरआई व अभियंता निलंबित होकर स्टे पर बहाल भले ही हुए हो लेकिन कार्यवाहक आयुक्त आशुतोष आचार्य माउण्ट आबू नगर पालिका का दायित्व निर्वहन करते सिरोही नगर परिषद की तरफ देखना ही भूल गये है जिसका परिणाम है कि राजस्व आय के अभाव में नगर परिषद सिरोही कंगाल व खोखली हो रही है तथा ठेकेदारो को देने के लिये भुगतान नही होने की वजह से ठेकेदारो ने काम करना भी बंद कर दिया है, समय रहते राज्यमंत्री व सत्तारूढ भाजपा के नेताओं ने आयुक्त लगाकर वाजिब नगर परिषद के प्रशासन की पटरी को दुरस्त नही किया तो आने वाले समय में भाजपा को भारी नुकसान झेलना पड सकता है।
सिरोही नगर परिषद में नियमो के विपरित निर्माण कार्यो की गत 7 वर्षो में बाढ आ चुकी है जिसमें नगर परिषद का लाखों रूपया राजस्व का हरण कर निर्माण हुए है जबकि आम आदमी अपने निर्माण कार्य के लिए भटकता है व छोटा मोटा कार्य भी करे तो एसआई काम रोकने के लिए धमक पडते है इस प्रकार आमजन व नगर परिषद के हितो के साथ होने वाले छल कपट से समझा जा सकता है कि नगर परिषद से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के निर्माण की जारी की जा रही भवन निर्माण स्वीकृति के लिए अनुमोदित प्लान में पार्किग सेटेबेक इत्यादि दर्शाया जाता है लेकिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों (कोम्प्लेक्स) भवन निर्माण कर्ताओं को अन्दर खाने पार्किग से छुट देने का कानूनी दांवपेंच भी अपनाया जा रहा है।
नगर परिषद व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से पार्किग के नाम कुछ राशि वसूल कर कोम्पलेसो के आगे पीछे दाये बाये जहां जगह दिख जाए अवैध पार्किग बिना सेटेबेक से आम आदमी सुगम आवागमन को तरसता और प्रतिदिन हर घड़ी आम आदमी जाम में फंसते हुए अपना स्वास्थ्य और किमती समय बर्बाद करता जा रहा है।
कोम्प्लेक्स दुकानदारों को निर्माण स्वीकृति मे पार्किग की छुट कुछ ले देकर जारी कर रहे है और पार्किग व्यवस्था आसमान में बादलों पर बता रहे है यह आम लोगों के साथ नगर परिषद सिरोही छल कर रही है। जबकि 2017 हाईकोर्ट से गुलाब कोठारी बनाम स्टेट में पार्किंग सेटेबेक समेत इत्यादि निर्णय आ चुका है, पर भ्रष्टाचार की चाल चल रहे भ्रष्टाचारी नियमों विरुद्ध निर्माण और लोगों को सड़कों पर जाम से हो रही परेशानी को अपनी काबिलियत समझ रहे है।
राजस्व आय के अभाव में पूर्णतया कंगाल हो चुकी नगर परिषद ने गत दिनो सफाई ठेकेदार को भुगतान नही करने से उसने कचरा उठाना भी बंद कर दिया है जिसके परिणामस्वरूप नगर की चारो दिशाओं में जगह जगह पॉलिथीन के ढेर में कचरा व मलबा सर्वत्र बिखरा पडा है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button