तलवार व एयर गन की दुकान में एयर गन का बारूद फटने से हुआ धमाका,लोग सहमे,

सिरोही (हरीश दवे)।

अंबेडकर सर्किल के पास स्थित श्री बालाजी हैंडीक्राफ्ट सिरोही (तलवार की दुकान) में एयर गन की देखभाल अथवा चेक करते या ग्राहक को दिखाने के दौरान एयर गन के ऊपर लगने वाले बारूद के फटने से दोपहर को जोरदार धमाका हुआ जिससे आस पास के रहिवासि दहल गए।
जोरदार धमाके व हादसे के बाद आस पास की दुकानो लोग भाग कर आये व दुकानदार की मदद की।
हादसे में दुकान मालिक करण लोहार का चेहरा झुलस गया जिसे तुरंत ट्रोमा सेंटर सिरोही में प्रारंभिक इलाज के लिए ले जाया गया जहां से उन्हें इलाज के लिए आगे रेफर किया गया।
धमाके की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली से थानाधिकारी कैलाशदान,एएस आई सचिन्द्र रतनू समेत पुलिस जवान पहुचे।
भटकड़ा कोट,देसाई अस्पताल के पास तलवार व एयर गन की दुकान में हुआ धमाका अनेक सवाल पीछे छोड़ गया।
दुकान में कितनी मात्रा में पड़ा था एयर गन का बारूद जिस वजह से हुआ हादसा
दुकान में लगे काच भी टूटे हॉस्पिटल के पास और बिजली घर के पास हुए हादसे में दुकान मालिक को शारीरिक नुकसान हुआ पर एक बड़ी अनहोनी ईश कृपा से सघन सड़क पे टली।


संपादक भावेश आर्य



