ब्रेकिंग न्यूज़

बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है, जिले के सभी बूथ अध्यक्ष व टीम संगठन की योजनाओं के साथ घर-घर जायें- जिला संगठन प्रभारी सिंघानिया


सिरोही 22 फरवरी (हरीश दवे) ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 131वें प्रसारण को जिले व सिरोही विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलो के बूथो में कार्यकर्ताओ द्वारा सुना गया तथा जिला मुख्यालय पर अमृत इलेक्ट्रॉनिक्स मन की बात कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी मनोज सिंघानिया भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी व जिले व मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सुना गया जिसमें जिला संगठन प्रभारी श्री सिंघानिया ने उपस्थित कार्यकर्ता से चर्चा कर पीएम मोदी के आगामी अजमेर की जन सभा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


मन की बात आयोजन के समापन के बाद उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री मंडल महामंत्री व उपस्थित पार्षदो व कार्यकर्ताओ के जिला संगठन व नगर की जन समस्याओं पर सुझाव व चर्चा में मन की बात सुन प्रदेश संगठन प्रभारी मनोज सिंघानिया ने कहा कि पद एक व्यवस्था व दायित्व है जो संगठन के द्वारा कार्यकर्ताओ को दिया जाता है और संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ता की भूमिका अहम होती है और पदाधिकारी बन सजगता से उसका निर्वहन करना कार्यकर्ता का अहम दायित्व है। संगठन के कार्यक्रम व राजनेताओ के दौरो, चुनावी अभियान को कार्यकर्ताओ को उत्सव के रूप में लेना चाहिये। उन्होने जिले के सभी बूथ अध्यक्षो को आह्वान किया कि मन की बात के आयोजन को हर बूथ पर अबकी बार शतप्रतिशत रूप से कार्यकर्ता सफल करे और प्रधानमंत्री के साथ देश की जनता व कार्यकर्ताओ के साथ संवाद को ग्रहण करे तथा आगामी पंचायतीराज चुनाव व नगर परिषद के चुनावो की तैयारियों में बूथ, शक्ति केन्द्र, पन्ना प्रमुख के कार्यकर्ता सजगता से अपने दायित्वो पर लग जाये तथा केन्द्र व प्रदेश संगठन के अभियान व योजनाओ के साथ जिले के सांसद व राज्यमंत्री के साथ डबल इंजन सरकार की योजनाओं की जन जन तक पहुंचाकर सबका व संगठन को मजबूत कर जिले में भाजपा का परचम लहराये। उन्होने इस बात पर चिंता जतायी की आप मन की बात का आयोजन तो करते हो लेकिन सरल एप पर आपकी फोटो अपलोड नही होती जिस पर भी ध्यान दे। उन्होने आगामी 28 फरवरी को पीएम मोदी के राजस्थान प्रवास के दौरान जिले से उनके स्वागत में जाने वाले हजारो कार्यकर्ताओ की टीम को लेकर भी जिलाध्यक्ष व संगठन के साथ चर्चा की।


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी ने जिले की संगठनात्मक स्थिति की जानकारी देते हुए बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ से कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में जो मतदाता छूटे है वो नियमानुसार हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष टीम के साथ बूथ में भ्रमण कर मतदाता सूची की जानकारी को अपडेट करे।
जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, गणपतसिंह राठौड, उपाध्यक्ष नारायण देवासी, अमृत सुथार, जिला प्रवक्ता गोपाल माली, नगर महामंत्री प्रकाश पटेल, कैलाश परमार, रमजान खान व मन की बात के प्रभारी हरीश दवे ने भी अपने विचार रखे तथा सिरोही विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथो की व संगठन व नगर परिषद क्षेत्र में कार्यकर्ताओ व जनता की कठिनाईयो से अवगत कराया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button