ब्रेकिंग न्यूज़

लाल वेरा की भूमि की जिला प्रशाशन ने करवाई पैमाइश,सर्व सनातन समाज की बेठक के बाद बनेगा सनातन ट्रस्ट।हिन्दू वेब के आमरण अनशन के बाद लाल वेरा की भूमि की हुई पैमाइश

सिरोही, 21फरवरी।

हिन्दू वेव के गत दिनों आमरण मांगों की मांगों को लेकर जिला प्रशाशन के निर्देश पर आज राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार के निर्देश पर गिरदावर बदाराम प्रजापत, भरत मीणा पटवारी सिरोही, उदयवीर पटवारी सिरोही द्बितीय, अशोक मेघवाल पटवारी, भंवरलाल माली आरआई जावाल ने हिन्दू श्मशान सभा के अध्यक्ष धनपत सिंह राठौड़, भवानी सिंह, प्रवीण गोस्वामी, रामेश्वर कंसारा, हरीश दवे, मोहनलाल माली, रमेश सिंह राठौड़ के समक्ष खसरा न 2691 से 2695 तक पूरी भूमि की पैमाइश की व कमिटी ने वहां सीन पट्टियां लगाई। जिस पर हिन्दू श्मसान सभा का बोर्ड लगा कर भूमि सुरक्षित की।
हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने बताया की वर्ष 1955 में स्व गोकुल भाई भट्ट की प्रेरणा से भूतपूर्व विधायक धर्माराम आर्य ने सनातन धर्मियों के दाह संस्कार के बाद स्नानागार व अन्य धार्मिक क्रियाओं के लिए भूमि आवंटित करवाई थी। जिस पर भूमाफियाओं की नजर थी। व किरायेदारों के पचड़े में मामला न्यायालय तक पहुचा व उसके आदेशो की पालना नही हुई। दवे ने बताया की लाल वेरा सनातन भूमि बचाने को लेकर 36 कौम की मांग को जन प्रतिनिधियों ने नजर अंदाज किया। गत 5 फरवरी को आमरण अनशन के बाद उपखंड अधिकारी हरीसिंह देवल ने इस गंभीर विषय पर निर्णय लेकर तहसीलदार को निर्देशित किया व गठित कमिटी ने पैमाइश व सीमाज्ञान बरसो से जटिल मसले पर हिन्दू श्मशान सभा के समक्ष स्थिति स्पस्ट की। ओर खसरा नम्बर 2694 लाल वेरा की सैम्पत्ति है। दवे ने बताया की तहसीलदार सिरोही जल्दी सनातन समाज के सभी प्रतिनिधियो को बुला नया ट्रस्ट गठित करने को हिन्दू श्मसान सभा को निर्देशित कर चुके है।
अति शीघ्र सनातन समाज की बेठक में ट्रस्ट का गठन कर लाल वेरा के जीर्णाेद्धार का कार्य किया जाएगा।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button