“मन की बात” के 131 वे प्रसारण को प्रत्येक बूथ पर आयोजित कर संगठन के अभियान को शत प्रतिशत सफल बनायें-हरीश दवे

सिरोही-20 जनवरी।

आगामी रविवार 22 फरवरी को मन की बात का 131 वा प्रसारण आकाशवाणी से 11 बजे प्रसारित होगा।
सिरोही विधान सभा क्षेत्र व शिरोही जिले के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष अपने अपने मंडलों पर इस आयोजन को ले कर शत प्रतिशत सफलता अर्जित करे।
जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.रक्षा भण्डारी ने केंद्रीय व प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार सभी मण्डल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षो के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।
“मन की बात” सिरोही विधान सभा क्षेत्र के संयोजक हरीश दवे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया की सभी जिला संयोजक अपने मंडल अध्यक्षों व संयोजकों तथा सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने बूथ अध्यक्षों से कॉल करके कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी देंवे।
इस बार मन की बात कार्यक्रम की सरल ऐप पर रिपोर्टिंग नवगठित बूथों के हिसाब से होगी।
कार्यक्रम की 2 फोटोज़ ओरिजनल हो । डुप्लीकेट फोटोज़, सेल्फीज़, ग़लत एंगल से ली गई फ़ोटोज़ का उपयोग ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। फिर इसकी नकारात्मक रिपोर्ट केंद्र से आती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी ने सभी मण्डल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षो को निर्देश दिए की मन की बात के 131 वे एपिसोड में हर बूथ में निवास रत भाजपा के पदाधिकारी,जन प्रतिनिधियों व बूथ टीम के साथ बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात के प्रसारण को सुने।
इस प्रसारण में पीएम मोदी देश की अनेक जानकारियों के साथ देश वासियो को विपुल तम जानकारियां प्रदान करते है।
आयोजन के पश्चात सरल एप पे फोटो अपलोड करने के साथ तीनो विधानसभा के संयोजकों को भी आयोजन के फोटो भेजे ताकि प्रदेश संगठन को हर बूथ की जानकारी प्रेषित की जा सके।


संपादक भावेश आर्य



