महाशिवरात्रि महोत्सब सवा लाख घड़ो से सारनेश्वर धाम में हुआ जला भिषेक,

शिरोही के पूर्व नरेश पदम् श्री रधुवीर सिंहः देवड़ा व युवराज इंद्रेश्वर सिंह ने की विधिवत पूजा अर्चना,
देवधरा के शिवालय हुए हर हर महादेव से गुंजायमान,
सिरोही (हरीश दवे) ।

महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर सिरोही जिले के आराध्य सारणेश्वर महादेव में दर्शनार्थियों व भक्तों का सैलाब दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। सिरोही नगर व जिले से भक्त जन व देवासी समाज व स्थानीय सनातन जातियों के भक्त जनों ने मन्दिर में कही भजन सत्संग में हिस्सा लिया तो विद्वान ब्राम्हणों ने रुद्राभिषेक किया व दिन भर लंबी कतारें रही।
मध्य रात्री विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण व रुद्राभिषेक के मध्य सवालाख घड़ो से भक्त जनों ने महादेव का जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर सिरोही के पूर्व नरेश पदम् श्री रघुवीर सिंह देवड़ा व युवराज इंद्रेश्वर सिंह देवड़ा ने अपने परिजनों के साथ शास्त्रोक्त पध्दति से पूजा अर्चना की व सिरोही जिले व विश्व मंगल व खुशहाली की कामना की।

सिरोही नगर के अति प्राचीन देवेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव, आपेश्वर महादेब, धारेश्वर महादेव, आशापुरी, दुधेश्वर महादेव, भागीरथेश्वर महादेब, पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्ति में धार्मिक आयोजनों से देव नगरी पूरी शिवनगरी बन रही है।
वही निकटवर्ती गावो के प्राचीन मंदिर भुवनेश्वर महादेव डोडुआ, रिछेश्वेर महादेव नांदिया, गोपेशवर, सरतानेश्वर व रामेश्वर महादेव समेत सभी शिव मन्दिरो में धार्मिक आयोजन व रुद्राभिषेक ,भजन कीर्तन हुए। महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के माकूल प्रबन्ध किये थे।



संपादक भावेश आर्य



