रामझरोखा भूमि पट्टा प्रकरण में संयम लोढ़ा ने कहा भाजपा की जमीन उखाडने का रास्ता तैयार

-बिना नोटिस के आयुक्त के निलंबन करके दिया न्यायालय में जाने का मौका
सिरोही 16 फरवरी (हरीश दवे) ।

राजस्थान की भाजपा सरकार रामझरोखा मंदिर लोढ़ा ने आरोप लगाया कि सिरोही की भूमि की लूट के मामले में कार्रवाई को लेकर जानबूझकर एक के बाद एक कमियां छोड़ रही है और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से भूमि लूटने वालों को फायदा पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा कि पहले नगर पालिका अधिनियम में जिला कलेक्टर के द्वारा पट्टे निरस्त करने का आदेश देने का कोई प्रावधान नहीं है लेकिन उसके जरिए ही आदेश प्रसारित करवाया गया। हाई कोर्ट ने उसे निरस्त कर दिया। अब फिर आयुक्त को रामझरोखा पट्टे के मामले में निलंबित किया गया है तो उसे भी ना तो नोटिस दिया गया न ही सुनवाई का अवसर दिया गया और निलंबित कर दिया ताकि वह भी हाईकोर्ट से फिर स्टे लेकर के आ जाए तो इस तरीके से जानबूझकर एक के बाद एक कमियां छोड़ना और ढाई माह बाद भी पट्टे निरस्त नहीं करना। यह सब सिरोही जिले में भाजपा की जमीं उखाड़ने का रास्ता तैयार हो रहा हैं।
राजस्थान की भाजपा सरकार रामझरोखा मंदिर सिरोही की भूमि की लूट के मामले में कार्रवाई को लेकर जानबूझकर एक के बाद एक कमियां छोड़ रही है और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से भूमि लूटने वालों को फायदा पहुंचा रही है। पहले नगर पालिका अधिनियम में जिला कलेक्टर के द्वारा पट्टे निरस्त करने का आदेश देने का कोई प्रावधान नहीं है लेकिन उसके जरिए ही आदेश प्रसारित करवाया गया। हाई कोर्ट ने उसे निरस्त कर दिया। अब फिर आयुक्त को रामझरोखा पट्टे के मामले में निलंबित किया गया है तो उसे भी ना तो नोटिस दिया गया न ही सुनवाई का अवसर दिया गया और निलंबित कर दिया ताकि वह भी हाईकोर्ट से फिर स्टे लेकर के आ जाए तो इस तरीके से जानबूझकर एक के बाद एक कमियां छोड़ना और ढाई माह बाद भी पट्टे निरस्त नहीं करना। यह सब सिरोही जिले में भाजपा की जमीं उखाड़ने का रास्ता तैयार हो रहा हैं।


संपादक भावेश आर्य



