ब्रेकिंग न्यूज़

राम झरोखा के अवैध बने पट्टो व लाल वेरा की भूमि के सम्बंध में उप खण्ड अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश,

सिरोही(हरीश दवे)

सिरोही-राम झरोखा मन्दिर के बने अवैध आठ पट्टो व लीज कैंसल करने,लाल वेरा सनातन धर्म की संपत्ति के सीमाज्ञान,सनातन ट्रस्ट बनाने,भूमि पैमाईश, अर्बुदा गॉशाला व सारणेश्वर गोचर की सम्पूर्ण भूमि के अतिक्रमण,सीमाज्ञान तथा शिरोही नगर परिषद क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण व अस्थायी अतिक्रमनो के खिलाफ कार्यवाही व सीवरेज योजना के भरस्टाचार व जन विरोधी नितिंयो के खिलाफ आमरण अनशन पर बेठे हिन्दू वेब के संयोजक हरीश दवे ने एडसीएम हरीसिंह देवल से आश्वासन के बाद मांगो पर चर्चा की व श्री देवल ने आयुक्त व तहसीलदार को आवस्यक निर्देश दिये।
दवे ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी को भी इस बात की जानकारी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सिरोही नगर परिषद में अतिशीघ्र आयुक्त लगाने के लिए सीएम व स्वायत शाशन मंत्री को पत्र लिखा व जन हित की मांगों पर निष्पक्ष जांच कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी से बात चीत की।
हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया की एसडीएम हरिसिंह देवल ने आयुक्त नगर परिषद को हाईकोर्ट के दिशा निर्देशो के अनुरुप डिस्पोजल आदेश की पालना में 8 पट्टा धारकों को विधिवत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
वही तहसीलदार सिरोही को अर्बुदा गॉशालाव की खातेदारी व सारणेश्वर गोचर के समस्त अतिक्रमण व भूमि सीमाज्ञान पर आवस्यक निर्देश दिए।
एसडीएम ने आयुक्त को नगर परिषद क्षेत्र के अनाधिकरुत बांध काम चिन्हित करने व वेंडिंग जॉन में अस्थाई अतिक्रमणों को विस्थापित करने व अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित कर आवस्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
दवे ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी को भी आमरण अनशन की मांगों व नगर के हालात व सम्पूर्ण प्रकरण की जानकारी देते हुए सिरोही नगर परिषद में स्थायी आयुक्त लगाने की मांग की।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button