रूडीप, एलएनटी, नगर परिषद व जन प्रतिनिधियों की अनदेखी के खड्डे-बडी दुर्घटनाओं के निमन्त्रक,

सिरोही 12 फरवरी (हरीश दवे) ।

एलएनटी,नगर परिषद,सानिवि,जलदाय विभाग व गुजरात गेस के खड्डों ने पूरे नगर वासियो की राह में खड्डे व टूटी फूटी सड़को ने मुसीबत खड़ी कर दी है। गत महीनों बाईपास रोड संजीवनी हॉस्पिटल, उद्योग केन्द्र के निकट चल रहे कार्य की रुकावट में दो बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। वही बाल मन्दिर स्कूल के गड्ढे तो भारी वाहन के दबाव में टूटने व व प्रशाश्क डॉ राजेश गोयल की तत्परता से बन गया।
लेकिन केंद्रीय बस स्टैंड, पालिका बाजार, कांजी हाउस मार्ग, रामझरोखा के पीछे सरजावाव दरवाजा जोधपुर मिष्ठान के निकट खड्डों व कांजी हाउस समेत हाइवे व गली मोहल्लों में एलएनटी व गुजरात गेस के अधूरे पड़े व सानिवि के घटिया सड़क निर्माण में विजय पताका से सरूपविलास मार्ग तक के खड्डों, सीवरेज के कवर नदारद होने व सरूपविलास कचहरी परिसर वन विभाग के सामने खड्डों व पसरी रेती में आये दिन दुर्घटनाएं भी होती है।
लेकिन एलएनटी व संबंधित महकमो को जन समस्याओं के समाधान में कोई दिलचस्पी है। इन खड्डों में कभी जनकपुरी दिल्ली जैसे हादसों की संभावना से इंकार नही किया जा सकता व दुर्घटना होने पर सरकारी विभाग एक दूसरे पर डालेंगे।




संपादक भावेश आर्य



