सुरक्षित इंटरनेट डे पर विशेषज्ञ वार्ता, बालिकाओं को साइबर क्राइम से बचाव के बताए व्यावहारिक उपाय,

डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर दिया गया विशेष जोर,
सिरोही(हरीश दवे)।

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में सुरक्षित इंटरनेट डे के अवसर पर विशेषज्ञ वार्ता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, सजग और आत्मनिर्भर बनाना रहा।प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री एवं पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि प्रोजेक्टर के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की विस्तार से जानकारी दी गई।विशेषज्ञ वक्ता महेंद्र सिंह कच्छवाहा, संयुक्त निदेशक आईटी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सिरोही ने सरल व रोचक शैली में लेन-देन की सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड, ओटीपी की गोपनीयता, वायरस, संचार साथी ऐप, साइबर ठगी के प्रकार एवं उनसे बचाव के उपायों को सचित्र समझाया।कार्यक्रम के पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में जोया अली, सरस्वती, भावना, उर्वशी, एकता, निलोफर, दिव्या पटेल, समीक्षा, दिव्यांशी शर्मा, दिव्यांशी (हेमेंद्र कुमार), देवी कुमारी के उत्तर अत्यंत प्रशंसनीय रहे। इन सभी बालिकाओं को शीघ्र ही पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य सुमन कुमारी सहित वर्षा त्रिवेदी, नीरज लोहार, रवि त्रिवेदी, हरीश सोलंकी, अनिता चौहान, देवीलाल, भगवत सिंह देवड़ा, तृप्ति डाबी, पारस कुमार राजपुरोहित, शर्मिला डाबी, जया दवे, ममता कोठारी, दिनेश कुमार सुथार, रमेश कुमार मेघवाल, शिवानी राठौड़, चन्द्रकान्ता चौहान, सोनल राठौड़, संतोष कुंवर, कीर्ति कुमार सोलंकी, कामिनी रावल सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम ने बालिकाओं में डिजिटल सुरक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास को मजबूत किया।

संपादक भावेश आर्य



