ब्रेकिंग न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक किया याद,

सिरोही(हरीश दवे)।

अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पुण्यतिथि पर सिरोही नगर मंडल में रानी भटियानी जी मंदिर के प्रांगण में सिरोही नगर मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भारत माता व उनके चित्र के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर पुष्प गुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया व श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए हुए मार्ग व उनके अधूरे सपनो को पूरा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी ने रास्ट्र मनीषी व जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल जी के जीवन वृत पर रोशनी डाली।
उन्होंने कहा की देश के यशस्वी प्रधान मंत्री के नेतृत्व में देश विकसित रास्ट्र की तरफ बढ़ रहा है।
व पीएम नरेंद्र मोदी एकात्म मानव वाद के दर्शन व अन्तत्योदय की विचार धारा को सार्थक करते हुऐ समाज के अंतिम छोर पर बेठे व्यक्ति के लिए विकास की योजनाओं चला देश को समृद्धि की राह पे ला रहे है।
उन्होंने एकात्म मानव वाद के दर्शन से कार्यकर्ताओ को अवगत कराया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की मण्डल की बैठकों व संगठन के कार्यक्रम में नगर मण्डल की पूरी टीम पार्षद,हारे हुए पार्षद,बूथ अध्यक्ष सभी को सूचना हो व बैठकों में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित हो व संगठन के कार्यक्रम व अभियानों में पूर्ण सहभागिता दर्ज करें।
पंडित दीनदयाल जी की पुण्य तिथि पर जिला उपाध्यक्ष नारायन देवासी,जिला प्रवक्ता लोकेश खण्डेलवाल,शंकर सिंह परिहार ने भी अपने विचार रखे व पंडित दीनदयालजी के सपनो को पूरा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी , मंडल अध्यक्ष चिराग रावल , हेमलता पुरोहित, मनी देवी माली, लोकेश खंडेलवाल,अजय भट्ट,माणिक जी सोनी , मीडिया प्रभारी रोहित खत्री हरीश दवे, ने नगर मण्डल क्षेत्र में नगर परिषद,सीवरेज,राजकिय अस्पताल व नगर की समस्याओं से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया व आगामी चुनावों को देखते हुए जन समस्याओं के समाधान के साथ नगर परिषद में आयुक्त लगाने की उपस्थित जनो ने पुरजोर शब्दो मे मांग की।
जिस पर सभी कार्यकर्ताओं की भावना समझ उन्होंने कहा की इस बाबत वो सीएम भजनलाल शर्मा व स्वायत शाषी मंत्री को पत्र लिखा व संपर्क कर आयुक्त लगाने की मांग कर चुकी है।
व शीघ्र नगर परिषद में आयुक्त लगेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओ को पूरी एक जुटता के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट जाने का आव्हान किया।
व नगर अध्यक्ष चिराग रावल को नगर मण्डल की बेठक आहूत करने को कहा जिसमे सांसद, राज्य मंत्री व वो स्वयं उपस्थित रहेगी।
व नगर मण्डल के प्रस्ताब व सुझावों पर कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सत्ता व संगठन के सामंजस्य से डबल इंजन सरकार की विकास व सामाजिक सहायता की योजनाओं के कार्यकर्ता जन जन तक पहुचायेंगे।
बेठक के समापन पर नगर महामंत्री प्रकाश पटेल ने उपस्थित जनो को आभार जताया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button