रामझरोखा प्रकरण में दो कार्मिक हुए निलंबित,हिंदुवेव के आमरण अनशन का असर

सिरोही(हरीश दवे)।

रामझरोखा भूमि प्रकरण में 69A में नियम विरुद्ध पट्टे बनाने के मामले में डॉयरेक्टर डीएलबी ने आदेश जारी कर राजस्व निरीक्षक सुशील पुरोहित एवम कनिष्ठ अभियंता भरत राजपुरोहित को निलंबित कर दिया है। डायरेक्टर ने कलक्टर को प्रेषित जांच रिपोर्ट के बाद नगर परिषद सिरोही से इस प्रकरण की तथ्यात्मक रिपोर्ट मंगवा कर इस मामले में जांच शुरू की ओर जांच जारी रखते हुए इन दोनों को निलंबित कर इनका मुख्यालय डीएलबी जयपुर किया है।
इससे पहले पट्टे बनाने वाले तत्कालीन आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित को निलंबित किया गया था।
गौर तलब है की राम झरोखा मन्दिर के बने अवैध तरीको से 8 पट्टओ व सात मांगों को लेकर हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने आमरण अनशन किया व इस बाबत एसडीएम सिरोही के ध्यान में सम्पूर्ण प्रकरण लाया।।
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने भी जांच कार्रवाई को लेकर जिला कलेक्टर को निर्देशित किया।
वही पूर्व विधायक संयम लोढा व कोंग्रेस पार्टी भी रामझरोखा प्रन्यास की संपत्तियों को बचाने में मुखर हो चुकी है।
तो भाजपा प्रवासी नेता तेजराज सोलंकी राम झरोखा पट्टा प्रकरण को लेकर अलग ही अलख जगा रहे है।


संपादक भावेश आर्य



