ब्रेकिंग न्यूज़

तहसीलदार ने लाल वेरा की पैमाइश व सनातन समाज का ट्रस्ट बनाने की कार्यवाही करी शुरू।


सिरोही- 20 फरवरी।


सनातन धर्म की संपत्तियों की लीज ,अवैध पट्टो व लाल वेरा की सनातन संपत्ति के किरायेदारों व दोनो पक्षी के लिए न्यायालय के निर्देश के बावजूद आज तक सनातन धर्म के सभी समजो के प्रतिनिधियों का अब तक ट्रस्ट नही बना जिसके मुद्दे पर हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने आमरण अनशन किया उसके बाद डीएलबी ने राम झरोखा मसले पर शिरोही नगर के पूर्व आयुक्त शिवपाल सिंह,आर आई सुशील पुरोहित व कनिष्ठ अभियंता भरत पुरोहित को निलंबित किया व राज्य सरकार राम झरोखा पट्टा प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई व पट्टो को निरस्त करने की कार्यवाही की आयुक्त को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में लाल वेरा सनातन धर्म की भूमि की पूरी पैमाइश करने के लिए हिन्दू श्मशान सभा के प्रतिनिधियों से तहसीलदार ने वार्ता की व कॉर्ड के निर्देशों के अनुरूप शनिवार को लाल वेरा की भूमि की पैमाइश कर बोर्ड लगाए जाएंगे।
तहसीलदार ने बताया की अगले सप्ताह लाल वेरा सनातन धर्म की भूमि पर नगर के सभी 36 कौम की जनता की सार्वजनिक बेठक हर समाज के प्रतिनिधियों की बेठक तहसीलदार की अग्ध्यक्षता में बुलाई जाएगी जिसमे चर्चा कर लाल वेरा की भूमि के रकरखाव व विकास के लिए सनातन ट्रस्ट बनेगा व मौजूद किरायेदारों की समस्या का भी समाधान होगा।
दवे ने बताया कि उनकी मांगों में रूडीप व एलएनटी के खड्डो व नालियों में पाइपों की स्तिथि से आम जन परेशान है।
नगर परिषद क्षेत्र में अवैध निर्माण बदस्तूर जारी है व नगर परिषद द्वारा कोई कार्यवाही नही हो रही।
जिसकी जानकारी सचिव रमेश विश्नोई व सहायक अभियंता पंकज गर्ग को दी।
उन्होंने कहा इस बाबत आयुक्त को जानकारी दे दी है।
वेंडिंग जॉन व अवैध अतिक्रमण व अनाधिकृत निर्माणों को चिन्हित किया जा रहा है।जिन पर अति शीघ्र नियमनुसार कार्यवाही की जाएगी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button