ब्रेकिंग न्यूज़

हरीश दवे के आमरण अनशन के बाद सरकार ने कदम उठाए ओर आयुक्त को किया निलंबित


सिरोही को मिलेगा जल्दी आयुक्त – देवासी

राज्य मंत्री देवासी ने हिंदुवेव की मांगों पर एसडीएम से चर्चा कर कार्यवाही का दिया भरोसा,

सिरोही।

आयुक्त आचार्य ने 8 पट्टा धारकों को सूनवाई के लिए नोटिस जारी कर एसडीएम की ओर से कार्यवाही के दिए आश्वासन को पूरा किया

रामझरोखा भूमि प्रकरण में 69A के तहत जारी किए नियम विरुद पट्टो को खारिज करने के मामले में नगर परिषद सिरोही ने हाई कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश की पालना में एवम उपखण्ड अधिकारी सिरोही की ओर से दिए गए निर्देशों की पालना में सभी पट्टा धारकों को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 73 बी के तहत सूनवाई के लिए नोटिस जारी किए है। कोर्ट के आदेशों की लम्बे समय तक पालना नही करने को लेकर सिरोही हिन्दू वेव के हरीश दवे आमरण अनशन पर बैठे थे जिस पर उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह देवल ने आयुक्त से बात कर पट्टा धारकों को नोटिस नही जारी करने को लेकर पूछा ओर कहा कि वे नोटिस जारी कर उनकी सूनवाई करे।
दवे ने 69A में नियम विरुद पट्टे बनाने वालों के विरुद सख्त कार्यवाही नही होने को लेकर अनशन स्थल पर नाराजगी जताई थी जिस पर राज्य सरकार ने आज पट्टे बनाने वाले आयुक्त शिवपाल सिंह को निलंबित कर दिया है।
अब नगर परिषद पट्टा धारकों को सुनने के बाद पट्टे खारिज करने की कार्यवाही कर सकती है। पट्टा प्रकरण की विस्तृत जांच डीएलबी स्तर पर जारी है। दवे की मांग है कि गलत बने पट्टे खारिज किये जावे।
इससे पूर्व हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे राज्यमंत्री ओटाराम देवासी से सर्किट हाउस में आमरण अनशन के बाद मांग पत्र पर चर्चा की व राज्य मंत्री जी ने बताया की
राम झरोखा के अवैध बने पट्टो व लाल वेरा की भूमि व हिंदुवेव की सात मांगो पर उपखंड अधिकारी से सविस्तार वार्ता कर इस सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए।
दवे ने बताया की जिस पर तहसीलदार ने आज हिन्दू श्मशान समिति के पदाधिकारियो से आवश्यक वार्ता कर सनातन धर्म के सभी समाजो के प्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व देते हुए सनातन कमेटी गठित करने सभी समस्याओं व किरायेदारों व अन्य मसलों को हल करने की बात कही। उन्होने प्रशासनिक कमेटी भी समस्याओं के समाधान के लिये गठित की।
उधर आयुक्त परिषद भी एसडीएम के निर्देशों के बाद हरकत में आये राज्य मंत्री के नगर परिषद की मांगों पर उचित कार्यवाही के निर्देश के बाद नोटिस जारी किए।
दवे ने राज्य मंत्री देवासी को नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं पर ज्ञापन देते हुए कहा की आयुक्त की कमी के चलते नगर परिषद के कार्यालय ठप पडे है। आम जनता भटक रही है और बदस्तुर नक्शे के विपरीत
शहर में अवैध अतिक्रमण धडल्ले से चल रहे है।
हिन्दू वेव संयोजक हरीश दवे ने नगर में नियमो के विपरीत राजस्व चोरी कर पब्लिक न्यूसेंस व अवैध पार्किंग के मसले व रूडिप, एलएनटी, सानिवि व नगर परिषद की करतूतों पर भी राज्य मंत्री का ध्यान आकृष्ट करवाया पूरे नगर में नालियों के जल भराव व एलएनटी के खड्डों ने आम जन का जीना दूभर कर दिया है।
एलएनटी ने कांजी हाउस में बन्द पड़े नाले में सीवरेज चेम्बर के पानी की निकासी के लिए पाइप नही डाला व बन्द पड़े नाले में पानी की सीधी निकासी कर दी। जिससे बारिश व नाले में जल भराव से निचली बस्ती के निवासियों को गन्दगी व बदबू झेलनी पड़ रही है। जनहित व सनातन धर्म से जुडी मांगो की जानकारी दी।
राज्य मंत्री ने शीघ्र आयुक्त लगाने बात कही।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button