
सिरोही(हरीश दवे)।

भाजपा राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी श्री अरुण सिंह व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सिरोही आगमन पर जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह व केंद्र जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सिरोही आगमन पर हवाई पट्टी पर कार्यकर्ता द्वारा दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया। फिर उन्होंने चुनावी रणनीति के बारे में चर्चा की। जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष कोटबरी ने सिरोही तीनो विधानसभाओ को जीत के लिए आश्वस्त किया। उसके बाद सड़क मार्ग से श्रीपति धाम में महंत गोविंद बल्लभ जी महाराज से आशीर्वाद लिया व नंदगांव पथमेड़ा दर्शनानंद जी महाराज से आर्शीवाद लिया और वरिष्ठ व प्रबुद्धजनों लोगों से मुलाकात कर चर्चा की।
इस दौरान प्रदेश सदस्य आनंद शर्मा, पूर्व सांसद पुष्प जैन, जालौर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवन सिंह राव, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, लुंबाराम चौधरी, सिरोही प्रधान हंसमुख मेघवाल, मंडल अध्यक्ष गणपत पुरोहित नरपत सिंह राठौड़ चिराग रावल बाबू सिंह माकरोड़ा दीपेंद्र सिंह पीथापुर जितेंद्र खत्री, जीतू गर्ग, हार्दिक देवासी गोविंद सैनी ओर कई कार्यकर्ता उनके साथ थे।

संपादक भावेश आर्य