जिला भाजपा ने 21 मंडल के चुनाव प्रभारीओ की करी घोषणा, जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने दिए प्रभारियों को चुनावी दायित्व

सिरोही(हरीश दवे) ।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने प्रदेश के निर्देशानुसार जिले के 21 मंडल के मंडल चुनाव प्रभारी की घोषणा की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि कालंद्री किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोविंद पुरोहित, बरलूट भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह माड़नी,जावाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, कैलाश नगर किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मांगू सिंह बावली, कृष्णगंज भाजपा जिला मंत्री छगन घांची,सिरोही भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिम्मत पुरोहित व भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह राठौड़, शिवगंज पूर्व सरपंच बिशन सिंह व भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे,पोसालिया पूर्व जिला मंत्री सूरजपाल सिंह, पालड़ी एम पूर्व जिला महामंत्री दिनेश बिंदल, पिंडवाड़ा जिला मंत्री सतीश शेट्टी,झाडोली पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, सरूपगंज जिला महामंत्री दुर्गा राम गरासिया, भाखर पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरालाल कल्बी,रोहिडा आबूरोड नगर पालिका अध्यक्ष मगदान चारण,आबू पर्वत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापत, अनादरा पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश पुरोहित, रेवदर प्रधान नितिन बंसल,आबूरोड ग्रामीण जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल,आबूरोड नगर पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश जैन, भटाना पूर्व मंडल अध्यक्ष डाया लाल दवे, मंडार पूर्व जिला महामंत्री मदन सिंह थल की घोषणा की।

संपादक भावेश आर्य