मनोज राजपुरोहित बने राजपुरोहित समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष

सिरोही(हरीश दवे) ।

राजपुरोहित समाज विकास संस्थान . सिरोही की बैठक राजपुरोहित समाज भवन . सिरोही में आज सम्पन्न हुई। जिसमें चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष बनाने के लिये विस्तृत चर्चा की गयीए बैठक में पूर्व में हुये कार्यक्रमों एवम् सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गयी जिसमें एडवोकेट अशोक पुरोहितए एडवोकेट सुमेरसिंह राजपुरोहितए बी0टी0 पुरोहितए देवशंकर पुरोहितए अमृतलाल पुरोहित ने समाज हित में अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में समाजबन्धुओं द्वारा मनोज राजपुरोहित को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखाए जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया। नव.नियुक्त अध्यक्ष मनोज राजपुरोहित ने कहा कि जल्द ही समाज का दिपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा उसके उपरान्त समाज के शिक्षाए चिकित्सा एवम् अन्य सामाजिक उत्थान के कदम उठाये जायेगें। समाज बन्धुओं द्वारा चुनाव अधिकारी दिनेश राजपुरोहित एवम सह चुनाव अधिकारी दिलीप राजपुरोहित का शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में पुर्व अध्यक्ष दुदाराम पुरोहित, पुखराज पुरोहित, नारायणलाल पुरोहित, मदनलाल पुरोहित, विनोदसिंह राजपुरोहित, ईश्वरसिंह राजपुरोहित, पुखराजसिंह, ईश्वर पुरोहित, प्रकाशराज पुरोहित,भरत जैतावाडा, कन्हैयालाल पुरोहित, सतीश पुरोहित, राहुल वराडा, कृष्ण कालन्द्री, जीगर वराडा, भूपेन्द्र मनोरा, कालुराम वाण, अर्जुन झाडोली, श्रवण पुरोहित, राजेश पुरोहित अशोक पुरोहित आदर्श, रणछोडलाल मामावली, दलपत पुरोहित, किरण पुरोहित, मनीष धान्ता, लक्ष्मण पुरोहित, नवीन पुरोहित इत्यादि समाजबन्धु उपस्थित रहे।


संपादक भावेश आर्य



