राजनीतिराज्य

सिरोही में पिता-पुत्र की होगी दुकानदारी बंद : ओटाराम देवासी भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी ने भरा नामांकन , जुलूस निकाला

सिरोही(हरीश दवे)।

भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी ने सारणेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सिरोही विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी ने नामांकन भरा। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सहप्रभारी विजया रहाटकर भी साथ थी प्रत्याशी ओटाराम देवासी ने कहा कि पहले संयम लोढ़ा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा ओर रो रो कर जनता को गुमराह कर वोट लिया लिया। अब कांग्रेस से टिकट लेकर वापस जनता को गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी ओर मैं जीत कर आऊंगा तब नगरपालिका व पंचायत में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। बाप बेटे की दुकानदारी बन्द होने वाली है । देवासी ने कहा कि सिरोही के विकास व सनातन धर्म के लिए काम करेंगे। वो कहते थे राम मंदिर कब बनेगा। मोदी सरकार ने उनको तारीख भी दे दी। हमारी कथनी ओर लड़नी में फर्क नही है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि प्रत्याशी ओटाराम देवासी के नामांकन में अहिंसा सर्कल से रैली के रूप में हजारो की संख्या में जन सैलाब उमड़ा। रैली में मोदी के नारों व भाजपा जिंदाबाद के नारों से शहर गूंज उठा। नामांकन के दौरान,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती तारा भंडारी, बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, महंत भजनाराम जी, राजगिरि महाराज, तीर्थगिरी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहि, लुम्बाराम चौधरी, कमलेश दावे, प्रधान हसमुख मेघवाल, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, भाजपा जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button