ब्रेकिंग न्यूज़
सावन के अंतिम सोमवार, सारणेश्वर धाम व शिवालयों में लगी कतार,

शिरोही(हरीश दवे)।

सावन के आखरी व चौथे सोमवार जिले भर में प्राचीन शिव मन्दिरो में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जिला मुख्यालय के सारणेश्वर महादेव मंदिर में अल सुबह से भगवान के भक्त कोई पैदल कोई समुह में भक्ति मय वातावरण व सावन की फुहारों में दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा था।
नगर के धारेश्वर महादेव,देवेश्वर महादेव,नीलकंठ जी ,रामेष्वर महादेव ,मालेरा, रिछेश्वर महादेव नांदिया भुवनेश्वर महादेव ,भूतेश्वर महादेब कॉम्बेश्वर महादेव सर्वत्र शिवालयों में जन आस्था में दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ा।
वही रामझरोखा मैदान से विशाल कांवड़ यात्रा भी नर नारियो आबाल वृद्ध भोले नाथ के जयकारों के साथ निकली।
समाचार लिखे जाने तक सारणेश्वर महादेब मन्दिर में श्रद्दालुओ व भक्तो की मानव मेदनी उमड़ पड़ी। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माकूल प्रबन्ध किये है।


संपादक भावेश आर्य