राज्य

अवैध हथियार मय् वाहन जीप को किया जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

रेवदर (विक्रम कुमार डाबी)।

रेवदर पुलिस द्वारा रात्री गस्त के दौरान शिकार की फिराक में घुम रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में चुनाव आदर्श आचार संहिता की पालना के अभियान के तहत बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राजीव राहङ वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपजरविजन में कपुराराम निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रेवदर के निर्देशानुसार रफिक मोहम्मद हैड कानि नम्बर 255 मय जाब्ता द्वारा दौराने रात्री गस्त में शिकार की फिराक में घुम रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एक टोपीदार एक नाली अवैध बन्दुक व दौ धारदार छुरी मय् कमाण्डर जीप के साथ गिरफ्तार करने सफलता मिली है। गठित टीम में कपुराराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना रेवदर, मोहम्मद रफिक हैड कानि, नारायण लाल हैडकानि, नगाराम कानि, बलदेव कानि, गोविन्दराम चालक कानि., वेलाराम कानि, हरिसिंह कानि. रहे। वहीं विशेष भूमिका में नगाराम कानि. 978 पुलिस थाना रेवदर व गोविन्दराम कानि. 834 पुलिस थाना रेवदर की विशेष भुमिका रही है।

यह रहा घटनाक्रम

दिनांक 30.10.2023 को पुलिस थाना रेवदर से रात्रि गस्त अधिकारी रफिक मोहम्मद मय जाब्ता के गस्त के दौरान नगाराम कानि 978 को विशेष मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई की गांव पालड़ी में तीन व्यक्ति जो एक कमाण्डर जीप में घुम रहे है जिनके पास अवैध हथियार है जिस पर हैडकानि मय जाब्ता द्वारा दबिश देकर चारो तरफ घेरा देकर कार्यवाही करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एक टोपीदार एक नाली अवैध बन्दुक व दौ धारदार छुरी मय कमाण्डर जीप के साथ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसन्धान किया जा रहा है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button