ब्रेकिंग न्यूज़

फाचरिया-वलदरा 3 किलोमीटर सड़क बनाने की मांग,तंवरी का 16 किलोमीटर का सफर होगा होगा मात्र 5 किलोमीटर में तय।


दो दर्जन गांवो को मिलेगा इसका लाभ, फिलहाल वलदरा कालन्द्री चडुआल होकर आते-जाते है लोग

सिरोही(हरीश दवे) ।

फाचरिया से वलदरा गांव करीब दो तीन किलोमीटर दूर है और फाचरिया से तंवरी दो किलोमीटर जो पहले से ही डामर सड़क बना हुआ है। वलदरा से फाचरीया गांव तक करीब तीन किलोमीटर डामर सड़क बन जाए तो लोगो को करीब 15-16 किलोमीटर वलदरा कालन्द्री चडुआल होकर तंवरी जाना पड रहा है जबकी वलदरा फाचरीया सड़क बनते ही है यह दूरी मात्र 4-5 किलोमीटर की हो जाएगी जिसमे लोगो को राहत मिलने के साथ साथ ईधन और समय की बचत होगी और दर्जनो गांवो को इससे लाभ व फायदा होगा।
वलदरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश पुरोहित जुगनू ने बताया कि वलदरा से फाचरिया गांव करीब दो ढाई किलोमीटर दूर है और कच्चा मार्ग जगह जगह क्षतिग्रस्त है। इस कारण वलदरा सरतरा सिलोईया मामावली बालदा वेलांगरी वाडेली कृष्णगंज तथा तंवरी फाचरिया चडुआल जैला नून फूगणी सवराटा मडिया मेर मंडवाडा सिलदर आदी गांवो के लोगो को तंवरी से वाया चडुआल कालन्द्री वलदरा होकर सरतरा सिलोईया मामावली वेलांगरी कृष्णगंज जाना पड रहा है जो करीब 15-16 किलोमीटर है जबकी तंवरी से सीधा वलदरा गांव करीब 5 किलोमीटर दूर ही है। और तंवरी से फाचरीया गांव तक करीब दो तीन किलोमीटर पहले से डामर सड़क बनी है और फाचरिया वलदरा करीब दो ढाई किलोमीटर अगर डामर सड़क बन जाए तो दर्जनो गांवो को फायदा होगा और आवागमन के लिए आसान होगा। साथ ही दोनो तरफ के गावो की आपस मे रिश्तेदारी भी है इसलिए अक्सर आना जाना रहता है। तथा सुन्धामाता भीनमाल क्षेमकरी माता व अर्बुदा माता आरासणा अंबाजी आदि जगह पैदल संघ जाने के लिए उक्त गांवो के लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते है इसलिए उनको भी आने-जाने मे सुगमता रहेगी साथ ही सड़क बनने से श्रेत्र का विकास भी होगा और दर्जनो गावो को सीधा लाभ मिलेगा। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुंबाराम चौधरी से भी उक्त गांवो के लोग लगातार वलदरा से फाचरिया गांव तक डामर सड़क बनाने की मांग कर रहे है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button