
सिरोही(हरीश दवे)

विधानसभा आम चुनाव 2023 स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत आज मतदाता जागरूकता के लिए रिटर्निग अधिकारी (उपखंड अधिकारी) सुश्री सीमा खेतान के निर्देशन में विधानसभा क्षैत्र सिरोही-शिवगंज के समस्त काॅलेज एवं विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को इवीएम संबंधी डिजिटल जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम से काॅलेजों एवं विद्यालयों के 900 के लगभग छात्र-छात्राओं लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के अन्तर्गत डिजिटल माध्यम से बताया गया कि इवीएम क्या है इवीएम से कैसे मतदान किया जाये और वीवीपीएटी में देखकर अपने मत की पुष्टि कैसे की जाये तथा वीएचए, सी-वीआईजीआईएल, सक्षम, केवाईसी एप के बारे में जानकारी देकर बताया गया कि अपना नाम वोटरलिस्ट में वीएचए एप के माध्यम से कैसे ढुंढ सकते है। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए सक्षम एप की जानकारी दी गई कि सी-वीआईजीआईएल एप से मतदान संबंधी आचार संहिता का उल्लघन होने पर तुरन्त कैसे शिकायत की जा सकती है।

संपादक भावेश आर्य



