महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने किया जिले का दौरा

सिरोही(हरीश दवे)

तीनों विधान सभा क्षेत्रों में बैठक लेकर लिया सिरोही
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नियुक्त महिला कोंग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक पर्ल चौधरी ने आज महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा के साथ जिले के रेवदर, आबू- पिण्डवाड़ा और सिरोही-शिवगंज तीनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर क्रमशः आबूरोड, स्वरुपगंज और सिरोही में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
पर्ल चौधरी ने जिले की महिलाओं से आह्वान करते हुए सिरोही जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया।
महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए चौधरी ने कहा कि “मेरा बूथ – मेरी जिम्मेदारी” को समझते हुए जिले के प्रत्येक बूथ पर पांच पांच सक्रिय महिलाओं की टीम बनाकर हर बूथ को मजबूत करने को कहा।
उन्होंने बताया कि महिलाओं में साक्षरता दर कम होने से हम महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ये महत्ती जिम्मेदारी है कि वोटर को उसका वोट बिना किसी भय या प्रलोभन के देने और सही उम्मीदवार को चुनने की प्रक्रिया में मददगार होना होगा।
राष्ट्रीय पर्यवेक्षक चौधरी ने बताया कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने कोरोना से निपटने में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया जिसकी तारीफ हमारे प्रधानमंत्रीजी ने भी की।
गहलोत सरकार ने राज्य में हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा। शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय में बंद की गयी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को बंद कर दिया था उसे भी राज्य की कांग्रेस सरकार ने पुनः चालू किया।
सिरोही जिला मुख्यालय पर बोलते हुए चौधरी ने कहा कि अभी मैं आ रही थी तो हर चौराहे पर महापुरुषों की मूर्तियां देखकर गदगद हो गयी। उन्होंने सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश महा सचिव तस्लीम बानो माउंट आबू, माउंट आबू पार्षद संतोष कँवर, मंडल अध्यक्ष सुमित्रा परमार देलदर, आबूरोड़ पार्षद दीक्षा परवानी, मिनाली कटारिया, नीना परिहार, नसीम शेख, नीतू परमार, उर्मिला बामनिया, संतोष डांगी, चन्द्रिका भाटी, मनीषा घांची, मनीषा बामनिया, ब्लॉक अध्यक्ष कीर्ति कच्छवाह, प्रवीणा बानो, सीता देवी पुरोहित, खुशवंत कँवर, नफीसा, नजमा सिलावट, आरती भील, भगवती मेघवाल, पिंकी सिंदल, सीमा गहलोत, सुनीता अचपुरा, लीला, हुसैना बानो, फिरोजा बीबी, वीसा बानो, फुल्सम बीबी, इत्यादि महिला कांग्रेस पदाधिकारी साथ रही।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने राष्ट्रीय पर्यावेक्षक को विश्वास दिलाया कि जिले की महिला कांग्रेस की टीम पूरी मुश्तेदी के साथ काम कर रही है और सिरोही – शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में हमने प्रत्येक बूथ पर महिलाओं की टीम की नियुक्ति कर दी है। पर्यवेक्षक चौधरी देवनगरी सिरोही में हुए स्वागत से अभिभूत हुई और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

संपादक भावेश आर्य