अबूरोड(सावंददाता)।
भारत सरकार के न्याय विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित जागरूकता अधिनियान में श्री तेजेंद्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय आबू रोड में छात्र-छात्राओं के साथ भारत के संविधान के मूल अधिकार मूल कर्तव्य एवं विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई |इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने एक साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पठन किया | संस्था सिकोई डिकॉन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा का अधिकार, लैंगिक समानता, बाल विवाह व नशा मुक्ति जैसे विषयों पर बने विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई | संस्था के के उप निदेशक गोविंद विजय ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवाओं को जागरूक नागरिक बनने की ओर प्रेरित किया| संस्था के डॉक्टर आलोक व्यास ने बताया कि हमारा संविधान ही हमारी पहचान है इसलिए युवाओं को मूल अधिकार के साथ मूल कर्तव्य के प्रति भी जागरूक रहने की जरूरत है| कार्यक्रम के प्रभारी बृजेश राय ने युवाओं की बढ़ती नशे की लत को रोकने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी | श्री तेजेंद्र प्रसाद शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आनंद सिंह सचिव श्री जिग्नेश पटेल व्याख्याता श्री माधव सिंह राहुल सिंह राजेंद्र शर्मा श्रीमती प्रवीण श्रीमती लक्ष्मी राठौर नरेंद्र दास मंजू राठौर अंजना शर्मा भीमाशंकर पुरोहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे| कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉक्टर आनंद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं की कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देते हैं
छात्र छात्राओं ने एक सुर मे किया संविधान प्रस्तावना का पाठ

संपादक भावेश आर्य