
रेवदर (विक्रम कुमार डाबी)।

उपखंड स्थित मातुश्री शांताबा हजारीमलजी केपी. संघवी राजकीय महाविद्यालय रेवदर में अध्ययनरत (नियमित / पूर्व छात्र एवं स्वयंपाठी) परीक्षार्थियों से मोहनलाल सुखाडिया वि.वि., उदयपुर मुख्य परीक्षा 2024 के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाईन माध्यम से निम्न कार्यक्रमानुसार आमंत्रित किये जा रहे हैं। कार्यवाहक प्राचार्य देवराज गौड ने बताया कि विद्यार्थी इस सम्बन्धी जानकारी हेतु महाविद्यालय की वेबसाईट https://hte.rajasthan.gov.in/college/gcreodar पर अथवा मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की बेवसाईट https://www.mlsu.ac.in पर विजिट करें। विद्यार्थी बिना अंतिम तिथि की प्रतीक्षा करते हुए समय पर आवेदन करें और हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करावें। एम ए. इतिहास उतर्राद्ध के परीक्षा फॉर्म के आवेदन पत्र भरने की तिथि 27 अक्टुबर से 2 नवम्बर 2023 तक है। बी. कॉम, बीएससी, बीए द्वितीय वर्ष के आवेदन पत्र भरने की तिथि 31 अक्टुबर 2023 से 06 नवम्बर 2023 तक है। बीए तृतीय वर्ष के आवेदन पत्र भरने की तिथि 04 नवम्बर से 10 नवम्बर 2023 तक है। वहीं महाविद्यालय में हार्ड कॉपी जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 नवम्बर 2023 तक है।

संपादक भावेश आर्य



