विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान की जिला स्तरीय बैठक और मीडिया संवाद आयोजित

सिरोही(हरीश दवे)।

भारत सरकार के न्याय विभाग के तत्वाधान मे संचालित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान की जिला स्तरीय बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही मे आयोजित की गई| बैठक की अध्यक्षता विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रामदेव सान्दू ने की| संस्था सिकोई डिकॉन के उप निर्देशक गोविंद नारायण विजय ने संस्था की स्थापना और संस्था के कार्यो के बारे मे जानकारी दी|
संस्था के सह निर्देशक आलोक व्यास ने जिला स्तरीय बैठक के बारे मे बताया की शतत् विकास प्राप्त करने की दिशा मे भारत सरकार के न्याय विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासो के बारे मे जानकारी दी तथा विधिक जागरुकता एवं विधिक साक्षरता कार्यक्रम के तहत जैसलमेर, बारा, करौली, धोलपुर, मे किये गये प्रयासों के परिणामो के बारे मे विशेषतया यूथ वॉलिंटियेर् द्धारा किये जा रहे कार्यो को साझा किया|
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीमती रतन बाफना ने बच्चो की सुरक्षा और संरक्षण के कार्यो के बारे मे जानकारी दी| ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी विवेक जोशी ने समाधान की ओर बढ़ने पर जोर दिया और साथ मे स्वास्थ्य विभाग की सरकारी योजनाओ की जानकारी दी| जिला विधिक सचिव रामदेव सान्दू जी ने महिला अधिकारो व सिरोही जिले की स्थानीय समस्याओं को विभिन्न विभागों के आपसी समनव्य के माध्यम से समाधान का प्रयास किये जाने वाले कार्यो के बारे मे बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्धारा न्याय प्रकिया की पहुँच आम नागरिको तक आसान बनाने पर जोर दिया|
संस्था के रिक्षित सिंह कोटेसा ने जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की जिसमे कार्यक्रम पुरे जिले के पांचो ब्लॉक के 50 पंचयतो मे किया जिसमे ग्रामीण स्तर, पंचायत स्तर और विद्यालयो मे विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया| साथ ही 50 पंचयतो मे वाल पेंटिंग का कार्य भी किया जा रहा है| क सिरोही के कार्यक्रम प्रभारी ब्रजेश राय ने सभी का धन्यवाद देते हुए सभी विभागों मे विधिक साक्षरता एवं जागरुकता अभियान मे किये जा रहे समन्वित प्रयासो से अवगत करवाया तथा धन्यवाद दिया|
कार्यक्रम का मंच संचालन अवधेश आढा ने किया| इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, ngo व आम नागरिको ने अपनी भूमिका निभाई|

संपादक भावेश आर्य