
रेवदर (विक्रम कुमार डाबी)।

रेवदर विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र रेवदर 148 में नियुक्त एफ एस टी 01 / 148 प्रभारी पूनम सिंह सोलंकी द्वारा जैतावाडा-बांट मार्ग पर नाकाबन्दी के दौरान वाहन सं. GJ08CK4091 की जांच के दौरान सोना भाई पुत्र रतना भाई निवासी बनासकांठा गुजरात के 296500/- (दो लाख छियानवे बजार पांच सौ रूपए) व एफएसटी 07/148 प्रभारी जितेन्द्र सिंह राणावत द्वारा मावल चैक पोस्ट आबूरोड घर नाकाबन्दी के दौरान वाहन से GJ27AA5095 की जांच के दौरान रमेश भाई पुत्र पूनम भाई निवासी अहमदाबाद गुजरात के 230000 /- (दो लाख तीस हजार रूपए) और एफएसटी 05/148 प्रभारी हर्षवर्धन द्वारा गिरवर मार्ग पर नाकाबन्दी के दौरान वाहन सं. RJ24CA8283 की जांच के दौरान भंवर लाल सोनी निवासी रेवदर के 155000/- (एक लाख पचपन हजार रूपए) नकद पाए गए। तीनो ही एफएसटी टीमों के द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर कोई संतोषप्रद जवाब या दस्तावेज नहीं देने से तीनों एफएसटी टीमों के द्वारा उक्त राशि को जब्त कर लिया गया और नकद जब्त राशि को नियमानुसार कोष कार्यालय सिरोही को भिजवा दिया गया।


संपादक भावेश आर्य



