राज्य

मॉडल स्कूल देरोल का किया निरीक्षण

रेवदर (विक्रम कुमार डाबी)।

स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक रेवदर में सहायक जिला परियोजना समन्वयक कान्तिलाल आर्य, कार्यक्रम अधिकारी इमानुअल हक, प्रधानाचार्य राउमावि पाडीव हितेश लौहार व उप प्रधानाचार्य मगारावि जावाल गीता शर्मा ने सोमवार को स्थानीय विद्यालय का गहन निरीक्षण किया। जिसमें शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों का व्यापक मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम हेतु सम्बलन प्रदान करने, बेहतर संचालन एवं कार्य निष्पादन से संबंधित समस्त गतिविधियों का गहन मूल्याकंन किया एवं विद्यालय परिवार को आवश्यक सम्बलन प्रदान किया। इसी प्रकार 21 अक्टूबर को विद्यालय शनिवारीय नो बेग-डे गतिविधि अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) मनाया गया। जिसमें विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में रंगोली, चार्ट प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता व गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान केशर सिंह राव ने पधारे हुए निरीक्षण दल के अधिकारियों का स्वागत एवं आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अनुपालना करने हेतु आश्वत किया।

Related Articles

Back to top button