
सिरोही(हरीश दवे)।

भाजपा संगठन द्वारा सिरोही शिवगंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के रूप में पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को पार्टी सिंबल के साथ प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस बार जन समर्थन के साथ भाजपा का परचम फहराएंगे।
शनिवार को ज्योहि भाजपा प्रत्याशी की घोषणा हुई उसी के साथ जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा की इस बार निर्दलीय का तिलिस्म में नहीं चलेगा और लोग उनके झांसे में नहीं आएंगे। बताया कि भाजपा कार्यकर्ता सिरोही शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएंगे और राजस्थान से जन विरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करेंते हुए ओटाराम देवासी के लिए वोट मांगेंगे।

उधर विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंडारा धाम पहुंचकर देवासी को पुष्प माला पहनाकर बधाइयां दी।। उल्लेखनीय है की भाजपा की जारी दूसरी प्रत्यशियों की घोषणा में सिरोही सामन्य ओटाराम देवासी,रेवदर जगसीराम कोली व आबू पिंडवाड़ा में समाराम गरासिया को भाजपा ने टिकट दिया है।

संपादक भावेश आर्य