ब्रेकिंग न्यूज़

महिला हितेषी एवं बाल हितेषी पंचायत थीम पर विकसित पंचायत में महिला अधिकारिता विभाग के साथिनो की भूमिका महत्वपूर्ण – पंचायतराजविभाग

सिरोही(हरीश दवे)।

पंचायत राज विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशन में जिला सिरोही मे जिला परिषद सिरोही, महिला अधिकारिता एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सक्षम साथीन केडर निर्माण द्वारा पर एक दिवसीय कार्यशाला जिला परिषद सिरोही मीटिंग हाल में आयोजित की गई जिसमें साथिनों को बाल एवं महिला हितेषी पंचायत के निर्माण पर जानकारी जानकारी दी गई। इस एक कार्यशाला का मुख्य विषय पंचायत के चतुर्मुखी विकास में और विकसित पंचायत निर्माण हेतु महिला हितेषी एवं बाल हितेषी पंचायत थीम का शामिल करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी | कार्यक्रम में पिरामल फाऊंडेशन से डिस्ट्रिक्ट लीड राजेंद्र सिंह चौहान ने 17 सतत विकास के लक्ष्य व पंचायत के 9 थीम बारे में साथिनों को जानकारी दी। पिरामल फ़ाउंडेशन टीम प्रोग्राम लीडर मुकेश शर्मा और जितेंद्र सेन ने बाल व महिलाओं से संबंधित अधिकारों के बारे में पंचायत स्तर पर कार्य करने की बात कही। कार्यशाला में महिला अधिकारीता विभाग से सहायक निदेशक अंकिता राजपुरोहित ने साथिनों के द्वारा किए जा रहे विकसित पंचायत के प्रयास के बारे जानकारी दी, जिला परिषद पंचायत राज के सहायक ब्लॉक विकास अधिकारी श्याम सुंदर सिंह ने साथियों के द्वारा किए जा रहे विशेष प्रयास की सराहना की | गांधी फैलो पुजा, प्रेम, प्रदीप, गरिमा और करुणा फैलो पुजा कुँवर ने ग्राम पंचायत स्तर पर साथिनों के प्रशिक्षण आयोजित करने हेतु योजना प्रस्तुत की | पंचायत स्तर पर कार्यशाला आयोजन हेतु महिला अधिकारिता टीम से अंशु राठौड़, रुचिका जी और कुलसम बानो ने सूचना संकलन और सपोर्ट हेतु साथिनों का मार्गदर्शन किया |
इस एक कार्यशाला का मुख्य विषय पंचायत के चतुर्मुखी विकास में और विकसित पंचायत निर्माण हेतु महिला हितेषी एवं बाल हितेषी पंचायत थीम का शामिल करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी |

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button