कांग्रेस नेताओं के अशोभनीय भाषा बोलने से ही कांग्रेस पार्टी का ग्राफ गिर रहा है : राज्यमंत्री देवासी

सिरोही(हरीश दवे)।

पूर्व विधायक संयम लोढा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि सिरोही विधानसभा क्षेत्र से जनता के नकारने व रिकॉर्ड तोड़ मतों से हारने के बावजूद पूर्व विधायक संयम लोढा का घमंड व अहंकार कम नहीं हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस के ऐसे नेताओं के कारण कांग्रेस पार्टी का ग्राफ दिन-ब-दिन नीचे गिर रहा है उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक कभी सनातन धर्म को गाली देते हैं, कभी आरएसएस को गाली देते हैं, कभी प्रदेश के मुखिया को गाली देते हैं इससे साफ लगता है कि मानसिकता कितनी गिरी हुई है भगवान इनको सद्बुद्धि देवे। उन्होंने कहा कि जिस भाषा का प्रयोग पूर्व विधायक लोढा करते हैं उससे साफ जाहिर होता है कि ये ओछी भाषा बोलने से बाज नही आएंगे, प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी अशब्द कहने से नही चूकेंगे। तो जैसा कर्म करते है वैसा ही फल मिलता है। राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए अशोभनीय व ओछी भाषा का प्रयोग करने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।


संपादक भावेश आर्य