महाशिवरात्रि महोत्सव से पूर्व श्री विष्णु भगवान लघु यज्ञ अनुष्ठान का भव्य आयोजन

सिरोही (हरीश दवे) ।

श्री चारभुजानाथ विष्णु भगवान की अनुकंपा से विक्रम संवत 2081, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी व द्वादशी तिथि, 24 फरवरी व 25 फरवरी दो दिवसीय विष्णु भगवान लघु यज्ञ का विधिवत भव्य शुभारंभ ग्राम गोल में हुआ। जिसमें मुम्बई व गुजरात में निवासरत सहस्त्र औदिच्य गोरवाल ब्राह्मण समाज बंधुओ, नर नारियो ने शिरकत की।
इस अवसर पर गोल स्थित श्री ठाकुरजी बावसी के समक्ष, यज्ञ मंडप में बने हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विभिन्न देवी देवताओं को स्थापित कर पूजा अर्चना के साथ शास्त्रोक्त पद्धति से लघु यज्ञ अनुष्ठान की शुरूआत हुई जिसमें विष्णु सहस्रनाम पाठ, विष्णु सूक्त पाठ के मंत्रोच्चारण से गांव गोल का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से गाजे बाजे व जयकारे के साथ गंगाजल कलश धारण कर निकाली गई जो यज्ञ स्थल पर विसर्जित हुई तथा विष्णु महायज्ञ की आज यज्ञ कुंड में आहुतियां ठाकुरजी बावसी का अभिषेक और गणपति पूजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विद्वान पंडितो के मंत्रोच्चारण में यजमानो ने आहुतियां दी।ग्राम गोल युवा उत्सव समिति के तत्वावधान में चल रहे इस भव्य आयोजन के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 26 फरवरी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव विवाह की झांकियां और पोरेश्वर महादेव मंदिर में लघुरुद्र का आयोजन होगा।


संपादक भावेश आर्य