राजनीतिराज्य

जवांई बांध से शिवगंज के 68 गांवो को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करने की 294 करोड़ की परियोजना पर कार्य शुरू होगा : संयम लोढ़ा

सिरोही(हरीश दवे)।

सिरोही जिले के लोगों को जवाई बांध का पानी दिलाने की मुहिम वर्षाे बाद रंग लाई ओर आखिर विधायक संयम लोढ़ा को इसमे सफलता मिल ही गई। वर्षाे से विधायक संयम लोढ़ा का प्रयास चल रहा था कि सिरोही विधानसभा के शिवगंज तहसील के 68 गावों को पीने का स्वच्छ पानी मिले इसके लिए राज्य सरकार ने इस परियोजना को स्वीकृत किया ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता ( परियोजना ) नीरज माथुर ने 6 अक्टुम्बर को इसका कार्य आदेश जारी किया। यह परियोजना 294 करोड़ 9 लाख लागत की हैं। यह कार्य जी. ए. इन्फ्रा प्रा. लि. जयपुर को सौपा गया हैं। 68 गांव व 12 ढाणियों की 1 लाख 35 हजार 953 जनसंख्या लाभान्वित होगें।

इस परियोजना के अधिशाषी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि इन गांवो व ढाणियों में पीने का पानी पहुंचाने के लिए  1 फिल्टर प्लांट, 1300 किलो लीटर क्षमता का रॉ वाटर जलाशय,4 स्वच्छ जलाशय, 4 पम्प हाउस, 28 उच्च जलाशय एवं 2 भू उच्च जलाशय बनाये जायेगें। कुल 352 किलोमीटर मुख्य पाइप लाइन व 375 किमी वितरण पाईप लाइन बिछाई जावेगी। इस परियोजना पर 14 हजार 560 क्रियाशील घरेलु नल कनेक्शन दिये जायेगें। यहां यह उल्लेखनीय है कि इन गांावो में फलोराईड ज्यादा होने से ग्रामीणो को वर्षाे से स्वच्छ जल उपलब्ध नही हो रहा हैं इसलिए यह जल परियोजना बनाई गई हैं। इस परियोजना में निर्माण कार्य पर लगभग 170 करोड़ रूपये व अन्य कार्याे पर 124 करोड़ कुल 294 करोड़ रूपये खर्च होगें। यह परियोजना 18 माह में पूरी होगी ओर मार्च 2025 तक ग्रामीणो को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया हैं। इस परियोजना से शिवगंज तहसील के मणादर, जुबलीगंज, झाडोली, पुरारीखेडा, तलेटा, कैलाशनगर, बडा लोटीवाडा, छोटा लोटीवाडा, भीलों का गोलिया, उम्मेदगढ, नारादरा, सवली, सेउडा, ओडा, सरदारपुरा, नवाखेडा, रानियाखेडा, अन्दौर, मोरली, बारेवरा, संगालिया, मौचाल, वाण, भेव, बागसीन, पालडी, वेरावीलपुर, कोलर, चोटिला, छीबागांव, उथमण, राडबर, चुली, रूखाडा, सुथारो का गुडा, खंदरा, अरठवाडा, पोसालिया, खेजडिया, सुराजपुरा, जेतपुरा, वेरारामपुरा, जोयला, जोगापुरा, वाडका, आल्पा, गोला, रोवाडा, बुडेरी, छोटा लखमावा, बडा लखमावा, कराल, बडगांव, गणेशनगर, देवली, केसरपुरा, अखापुरा, खुणी, चांदना, कानाकोलर, बादला, नवावास, फाचरिया, कुकडी खेडा, धु्रवाना, सिखो का जोड एवं घोडाना गांव लाभान्वित होगे।

विधायक एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने इस परियोजना की वित्तिय स्वीकृति एवं कार्य आदेश जारी होने पर खुशी व्यक्त करते हुऐ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं जलदाय मंत्री महेश जोशी के प्रति आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि इससे ग्रामीणो को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध होने का सपना साकार होगा।

विधायक ने स्वामी विवेकानंद यूथ हॉस्टल नवीन भवन कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। सिरोही, 07 अक्टूबर। युवा मामले एवं खेल विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर नेहरू युवा केन्द्र के पीछे मांडवा में 279.23 लाख की लागत से बनने वाले स्वामी विवेकानंद यूथ हॉस्टल नवीन भवन कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह मुख्यमंत्री सलाहकार एंव विधायक संयम लोढा द्वारा किया गया।
इस मौके पर विधायक संयम लोढा ने कहा कि राजस्थान के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब जिला मुख्यालय में आवास की सुविधा और बेहतर सुविधाएं विवेकानंद यूथ हॉस्टल में मिले सकेगी। मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।     आरएसआरडीसी लि. युनिट सिरोही के परियोजना निदेशक विपिन कुमार जिन्दल ने बताया कि भूतल एवं प्रथम तल पर डोरमेट्री इत्यादि का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिसका कार्यादेश जारी किया जा चुका है एवं साईट क्लियरेंस का कार्य प्रगतिरत है। इस मौके पर सरपंच इन्द्रा रावल, कुलदीप रावल, प्रकाश प्रजापत समेत अन्यजन मौजूद रहें।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button