वन्य जीव सप्ताह में स्कूली छात्रों ने लव कुश वाटिका में किया वन भ्रमण।

सिरोही(हरीश दवे)।
लव कुश वाटिका में वन विभाग नाका सिरोही द्वारा ‘‘वन्य जीव सप्ताह‘‘ के अंतर्गत बालको एवं बालिका लव कुश वाटिका में सम्मिलित हुए। वनपाल महेंद्र सिंह परिहार ने छात्र-छात्राओं को पौधे के बारे में जानकारी दी एवं पौधों का महत्व बताया व छात्र-छात्राओं के घर-घर पेड़ लगाने को कहा और सभी को एक-एक पौधा लगाने को प्रेरित किया। श्रीमती प्रमिला प्रजापत सहायक वनपाल ने वन्य जीवों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वन्य जीवों को कहीं भी देखे तो शहर में तुरंत वन विभाग को सूचित करें जिससे वन जीवों का नुकसान नहीं हो सके। उसके बाद प्रमिला प्रजापत ने सभी छात्र-छात्राओं को लव कुश वाटिका का भ्रमण करवाया और परिंडे लगाने के लिए भी सभी को कहा स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ बलवंत प्रजापत अध्यापक, लक्ष्मण कुमार, हेमंत कुमार एवं रमेश कुमार उपस्थित थे।
संपादक भावेश आर्य