ब्रेकिंग न्यूज़

झेरडा-मण्डार-रेवदर-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग-168 पर फोरलेन का निर्माण को लेकर सांसद मिले गडकरी से

दिल्ली(हरीश दवे)।

जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने बुधवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर झेरडा-मण्डार-रेवदर-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग-168 पर फोरलेन का निर्माण को लेकर पत्र सौपा।
पत्र में सांसद चौधरी ने बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र जालोर-सिरोही में स्थित झेरडा-मण्डार-रेवदर-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग-168 पर फोरलेन निर्माण की डी.पी.आर. बनाने हेतु सम्बंधित विभाग द्वारा 04.10.2024 को निविदा आमंत्रित की गई थी। 2-राजमार्ग मंत्रालय द्वारा उनके पत्र द्वारा राशि रू. 132.31 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत संवेदक को 23.04.2025 को डीपीआर बनाने का कार्यादेश जारी किया गया हैं।
2-उक्त सडक मार्ग पर काण्डला पोर्ट से दिल्ली जाने वाली भारी वाहनो की संख्या तेजी से बढ गया है । दिन मे मुख्य बाजार मे सडक पार करना मुश्किल हो गया है। अधिक यातायात दबाव होने से दुर्धटनाऐ एवं जनहानि हो रही है, उक्त सडक पर यातायात के भारी दबाव को देखते हुए अतिषीघ्र विभागीय कार्यवाही पूर्ण करवाते हुए झेरडा-मण्डार-रेवदर-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग-168 पर फोरलेन निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ कर आमजन को राहत प्रदान करे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button