ब्रेकिंग न्यूज़

रामझरोखा सहित जनसमस्याओं को लेकर पूर्व विधायक संयम लोढा के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस निकाय चुनावों से पूर्व नगर कोंग्रेस ने दिखाया शक्ति परीक्षण,

सिरोही(हरीश दवे)

सिरोही शहर की ज्वलंत जनसमस्याओं एवं आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी, सिरोही के तत्वावधान में सायं सवा 6 बजे रामझरोखा मैदान से महामंदिर तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गों से मशाल व तख्तियां बैनर व भाजपा सरकार,प्रशाशन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए पेलेस रोड स्थित महामंदिर पहुचा जहाँ करीब 10 मिनट तक नारेबाजी राज्य मंत्री व राम मंदिर चन्दा चोरी प्रकरण व अन्य मुद्दों पर हुई।
इससे पूर्व सरजवाब दरवाजे में पूर्व विधायक लोढा ने जम कर नारे बाजी की।
मशाल जुलूस में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए थे।
व पुलिस उप अधीक्षक मुकेश चौधरी व कोतवाली शिरोही व सदर थाने के कोतवाल भी जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।

नगर अध्यक्ष पुनीत जैन ने बताया की मशाल जुलूस के माध्यम से शहर की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान हेतु सरकार एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया व यह ज़न जागरण नगर की समस्याओ के समाधान तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में रामझरोखा मंदिर पट्टा प्रकरण की लंबित जांच, सरकारी भूमि एवं श्मशान भूमि पर किए गए पट्टों की जांच, मास्टर प्लान के विपरीत शहर के मध्य से प्रस्तावित बायपास का विरोध, शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, जर्जर एवं गड्ढों से भरी सड़कें, अनियमित विद्युत व्यवस्था, आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या सहित अन्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से जिला प्रशासन व राज्य सरकार के नॉलेज में लाया।

मशाल जुलूस में विधायक मोतीलाल कोली, गिरासिया, कांग्रेस सांसद प्रत्याशी श्रीमती संध्या चौधरी तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लीलाराम गिरासिया,सुधांशू गौड़, मारूफ कुरेशी, विनोद देवड़ा,एड दिनेश राज पुरोहित,ज्योति तोलानी,मुख्तियार खान,हेमलता शर्मा,रेणु शर्मा,लाभशनकर त्रिवेदी, सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिको ने हिस्सा लिया।

नगर कांग्रेस कमेटी ने शहर के सभी नागरिकों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, युवाओं, महिलाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में मशाल जुलूस में शामिल होकर शहर के जनहित के मुद्दों पर अपनी लोकतांत्रिक आवाज बुलंद करने के लिए सभी जनो को आभार जताया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button