ब्रेकिंग न्यूज़

रामझरोखा सहित जनसमस्याओं को लेकर 5 अगस्त को कांग्रेस निकालेगी विशाल मशाल जुलूस

सिरोही(हरीश दवे)।

सिरोही शहर की ज्वलंत जनसमस्याओं एवं आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी, सिरोही के तत्वावधान में बुधवार, 5 अगस्त 2026 को सायं 5:00 बजे रामझरोखा मैदान से महामंदिर तक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन ने बताया कि यह मशाल जुलूस पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा के नेतृत्व में आयोजित होगा। जुलूस के माध्यम से शहर की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान हेतु सरकार एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में रामझरोखा मंदिर पट्टा प्रकरण की लंबित जांच, सरकारी भूमि एवं श्मशान भूमि पर किए गए पट्टों की जांच, मास्टर प्लान के विपरीत शहर के मध्य से प्रस्तावित बायपास का विरोध, शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, जर्जर एवं गड्ढों से भरी सड़कें, अनियमित विद्युत व्यवस्था, आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या सहित अन्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

श्री जैन ने बताया कि मशाल जुलूस में विधायक श्री मोतीलाल कोली, पूर्व विधायक श्रीमती गंगाबेन गिरासिया, पूर्व विधायक श्री लालाराम गिरासिया, कांग्रेस सांसद प्रत्याशी श्रीमती संध्या चौधरी तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री लीलाराम गिरासिया सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक भाग लेंगे।

नगर कांग्रेस कमेटी ने शहर के सभी नागरिकों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, युवाओं, महिलाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में मशाल जुलूस में शामिल होकर शहर के जनहित के मुद्दों पर अपनी लोकतांत्रिक आवाज बुलंद करने की अपील की है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button