ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद चौधरी ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन आदर्श सोसायटी का उठाया मामला

दिल्ली/सिरोही(हरीश दवे) ।

मंगलवार को जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन आदर्श सोसायटी का मामला उठाया।
चौधरी ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र जालौर (राजस्थान) सहित देशभर के गरीब किसान को लाभकारी योजनाओ का झासा देकर आदर्श क्रेडिट को-आपरेटीव सोसायटी में धन जमा करवा रही थी। परिपक्व होने पर राशि चुकाने के बजाय हाथ खडे कर दिये है। ऐसे मे आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव मे लोगो की करोडो रूपये की धनराशि डूब गई है। राजस्थान में उक्त सोसायटी की 309 शाखाओं में करीब 10 लाख निवेशको द्वारा लगभग 8 हजार करोड रूपये का निवेश किया गया हैं। क्षेत्र के गरीब, दैनिक मजदूर, ठेले वाले, रिक्शा वाले, फेरी वाले, नरेगा मजदूर, छोटे किसान, छोटे व्यापारियों, रिटायर्ड कर्मचारी ने मेहनत की गाढी कमाई यह सोच कर आर्दश को-आपरेटीव में निवेश किया था कि कुछ साल बाद यह पैसा दुगुना होगा परन्तु आर्दश को-आपरेटीव ने उन सब अरमानो पर पानी फेरते हुए करीब 8 हजार करोड रूपये की निवेशित रकम अपनी शैल कंपनी में निवेश कर निवेशको धोखा दिखा दिया आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव ने विभिन्न अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है जिसके कारण सोसाइटी की संपत्तियों को कुर्क कर दिया गया और बैंक खातों को फ्रिज कर दिया गया तथा सोसाइटी परिसमापन करने के लिए लिक्विडेटर नियुक्त किया गया है। आपसे आग्रह है कि आदर्श क्रेडिट को-आपरेटीव मे निवेशको की जमा पैसा दिलवाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button