पटवारी की हत्या के अनट्रेस प्रकरण का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

सिरोही(हरीश दवे)।

जिले में अपराधिक गतिविधियों मादक पदार्थ व शराब तस्करो के खिलाफ जिला पुलिस तन्त्र ने पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही की कमान में कानून व्यवस्था को मजबूत जरायमपेशा गतिविधियों में लिप्त तत्वों में भय का वातावरण है।
गत 10 सितंबर को केलाश नगर बरलूट मार्ग पर हत्या जैसे गंभीर अपराध का होने से प्रकरण के शीघ्र खुलाशा के निर्देश एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के देने पर नरेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी मनीष चारण वृताधिकारी वृत सिरोही द्वारा अनुसंधान किये जा रहे ओडा- कैलाशनगर के पटवारी छगनलाल मेघवाल की हत्या के अनट्रेस प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी मनीष चारण, वृताधिकारी वृत सिरोही, घनश्यामसिह नि.पु. थानाधिकारी सिरोही सदर, कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी बरलूट गये। गठित टीम द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए पटवारी छगनलाल मेघवाल की हत्या के अनट्रेस प्रकरण का खुलासा कर वारदात में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर प्रकरण को सफल बनाया गया।
घटना विवरण की जानकारी पत्रकार वार्ता में देते हुए एसपी शिरोही श्री राठौड़ ने हत्या के इस प्रकरण कि जानकारी देते हुए बताया की प्रार्थी रामाराम पुत्र श्री गणेशाराम जाति मेघवाल निवासी बरलूट थाना बरलूट जिला सिरोही ने बमुकाम राजकीय सार्वजनिक चिकित्सालय सिरोही पर लिखित रिपोर्ट पेश की उसका भाई जो ओडा गांव में पटवारी था और उसके पास कैलाशनगर का अतिरिक्त चार्ज था। जो रोजाना कैलाशनगर से बरलूट अप-डाउन करता था। दिनांक 10.09.2026 को शाम करीब 08.30 पी.एम. पर उसे सूचना मिली कि उसका भाई छगनलाल की जावाल से कैलाशनगर मुख्य मार्ग ओडा नहर से करीब 3 कि.मी. जावाल की तरफ दुर्घटना हुई है। उसे 108 एम्बुलेन्स द्वारा सिरोही के राजकीय अस्पताल ले जाया गया था। जिस पर हम अस्पताल पहुंचे तो उससे पूर्व उसके भाई छगनलाल की मृत्यु हो चुकी थी। शव को देखने पर मृतक छगनलाल के दोनो पैर टूटे हुए थे। छगनलाल के साथ कोई घटना होना मानकर सन्देहास्पद मृत्यु बाबत् रिपोर्ट पेश की गई। वगैरह रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 74 दिनाक 11.09.2026 धारा 281,106(1) बी.एन.एस. थाना बरलूट पर दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।
प्रकरण के घटनास्थल निरीक्षण, मृतक श्री छगनलाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से घटना संदिग्ध पाई गई एवं मृतक श्री छगनलाल की मृत्यु दुर्घटना से नहीं होकर उसके साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने से होना पाया गया। जिस पर पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर विश्लेषण किया गया। घटनास्थल की तरफ आने जाने वाले मार्ग पर लगे सी. सीटीवी कैमरो के फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पाया गया कि मृतक श्री छगनलाल पटवारी जो पटवार हल्का ओडा में पटवारी के पद पर पदस्थापित था। पटवार हल्का कैलाशनगर का अतिरिक्त चार्ज भी उस दिनांक 07.09.2026 को मृतक श्री छगनलाल पटवारी के साथ में कैलाशनगर नि पुत्री ललित कुमार जाति रावल निवासी कैलाशनगर द्वारा उप तहसील कार्यालय जाकर कार्यालय से बाहर निकलने की धमकी देने एवं छगनलाल के साथ में मारपा वीडियो वायरल होने के बाद से सुश्री सपना के सगे भाई समीर उर्फ सागर रावल निवासी में का घटना सदिग्ध पाई गई एवं मृतक श्री छगनलाल की मृत्यु दुर्घटना से नहीं होकर उसके साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने से होना पाया गया। जिस पर पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर विश्लेषण किया गया। घटनास्थल की तरफ आने-जाने वाले मार्ग पर लगे सी. सी.टी.वी. कैमरो के फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पाया गया कि मृतक श्री छगनलाल पटवारी जो पटवार हल्का ओडा में पटवारी के पद पर पदस्थापित था। पटवार हल्का कैलाशनगर का अतिरिक्त चार्ज भी उसके पास में था।
दिनांक 07.09.2026 को मृतक श्री छगनलाल पटवारी के साथ में कैलाशनगर निवासी सुश्री सपना पुत्री ललित कुमार जाति रावल निवासी कैलाशनगर द्वारा उप तहसील कार्यालय कैलाशनगर में जाकर कार्यालय से बाहर निकलने की धमकी देने एवं छगनलाल के साथ में मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद से सुश्री सपना के सगे भाई समीर उर्फ सागर रावल निवासी कैलाशनगर द्वारा पटवारी श्री छगनलाल से बदला लेने और उसे सबक सिखाने के आशय से अपने मौसेरे भाई मनीष कुमार उर्फ माही निवासी पीपलकी थाना सिरोही सदर व दोस्त प्रवीण कुमार मेघवाल निवासी कैलाशनगर हाल रामपुरा सिरोही के साथ मिलकर आपराधिक षड्यन्त्र रचकर योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 10.09.2026 को मृतक श्री छगनलाल पटवारी के अपने ड्यूटी स्थल कैलाशनगर से बरलूट जाते हुये को जावाल से माण्डानी के बीच में उक्त आरोपीगण द्वारा मृतक श्री छगनलाल को मोटर साईकल से नीचे गिराकर उसके साथ में मारपीट करके गंभीर चोटे पहुंचा कर हत्या कारित करना पाया गया। जिस पर उक्त तीनों को दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ की गई तो उक्त तीनों द्वारा उक्त वारदात की योजना बनाना स्वीकार किया। अभियुक्त समीर कुमार उर्फ सागर व मनीष कुमार उर्फ माही के विरूद्ध जुर्म धारा धारा 126(2),103(1)/3(5),238 (ए), 61 (2) बी.एन.एस. एवं 3 (2) (अ) एस.सी./एस.टी. एक्ट का अपराध एवं मुल्जिम प्रवीण कुमार मेघवाल के विरुद्ध जुर्म धारा 126 (2), 103 (1)/3(5),238 (ए), 61 (2) बी एन एस का अपराध प्रमाणित पाया जाने से उक्त तीनों को जरिये फर्द गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। अभियुक्तों से और अनुसंधान हेतु पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तः- समीर कुमार उर्फ सागर पुत्र ललित कुमार रावल उम्र 19 वर्ष पेशा पढाई निवासी कन्याशाला की गली कैलाशनगर थाना कैलाशनगर जिला सिरोही, मनीष कुमार उर्फ माही पुत्र जगदीश कुमार रावल उम्र 19 वर्ष पेशा पूजा कार्य निवासी पीपलकी थाना सिरोही सदर जिला सिरोही हाल नरपरा थाना रामसीन जिला जालोर, प्रवीण कुमार पुत्र आदाराम जाति मेघवाल उम्र 18 वर्ष 2 माह निवासी मेघवाल वास कैलाशनगर पुलिस थाना कैलाशनगर जिला सिरोही हाल रामपुरा पुलिस थाना सिरोही सदर जिला सिरोही
पुलिस टीम- मनीष चारण आर.पी.एस. वृताधिकारी वृत सिरोही, घनश्यामसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर, कैलाशदान नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट, जसवन्तसिंह स.उ.नि.पु. वृत कार्यालय सिरोही, गिरधरसिंह स.उ.नि.पु. पुलिस थाना बरलूट (विशेष भूमिका), दौलतसिंह हैड कानि नं 27 वृत कार्यालय सिरोही, टीकमदान हैड कानि नं. 118 पुलिस थाना बरलूट, प्रवीणसिंह कानि. नं 861 पुलिस थाना सिरोही सदर (विशेष भूमिका), सुरेश कुमार कानि नं 460 साईबर सेल सिरोही, लक्ष्मणसिंह कानि नं. 314 पुलिस थाना सिरोही सदर, नरेन्द्र कुमार कानि. न. 28 पुलिस थाना बरलूट की भूमिका रही।


संपादक भावेश आर्य



