सिरोही में सभापति-आबूराज, आबूरोड, पिंडवाडा, शिवगंज, मंडार में अध्यक्ष की ताजपोशी होंगी आज

6cb802cd-0b9d-4369-b618-a2eacf35ad8e

रीतू जैन बन सकती है सिरोही नगर परिषद में सभापति

सिरोही (हरीश दवे)।

सोमवार को होगा मतदान, दोपहर बाद मतगणना, उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 22 को, बोर्ड गठन को लेकर दोनों दलों के प्रयास तेज, किलेबंदी में है पार्षद व प्रत्याशी
सिरोही, 20 सितंबर (हरीश दवे)। नगरीय निकाय 2026 के तहत नगर परिषद सिरोही, सभापति व शिवगंज, आबूरोड, पिंडवाडा, माउंटआबू एवं मंडार पांचों नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मतदान सोमवार को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे दोपहर 2 बजे तक चलेगा व मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतदान गणना के बाद परिणाम घोषित होंगे।
पार्षदों के चुनावों के बाद सभापति और चैयरमेन के चुनावों को लेकर जिला मुख्यालय सिरोही नगर परिषद में सभापति के प्रत्याशी कांग्रेेस से रीतू जैन व भाजपा से पूजा माली, आबूरोड से भाजपा प्रत्याशी भावना अग्रवाल व कांग्रेस शोभा तथा पिंडवाडा में भाजपा प्रत्याशी राकेश रावल व कांग्रेस से अचलसिंह, शिवगंज में भाजपा प्रत्याशी कुंडलमल अग्रवाल व कांग्रेस से राजेश सोनी एवं मंडार में भाजपा प्रत्याशी प्रागाराम व कांग्रेस से मफतलाल और आबूराज में भाजपा प्रत्याशी सुनिल आचार्य व कांग्रेस से यश प्रत्याशी के रुप में दावेदार है, जिसमें सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस 23 पार्षदों के साथ पूर्णबहुमत में है और भाजपा महज 10 पार्षदों की सीटों पर सीमट कर रह गई व 2 निर्दलीय पार्षदों में चुनाव के दौरान कोई अनहोनी नहीं होती तो कांग्रेस की रीतू पुनित जैन का महिला सभापति सिरोही नगर परिषद में बनना तय है। वहीं आबूराज में भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत है, लेकिन शिवगंज, आबूरोड और पिंडवाडा में दोनों ही दलों में क्राॅस वोटिंग का खतरा मंडरा रहा है।
जिले में संपन्न हुए निकाय चुनावों में जिला मुख्यालय में भाजपा की करारी हार अनेक सवाल राजनीतिक गलियारों में छोडकर गई तथा आगामी पंचायतीराज चुनाव और विधानसभा चुनावों से पूर्व सिरोही नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड नहीं बनाना कांग्रेस संगठन की मजबूती से ज्यादा भाजपा संगठन की गुटबाजी, फूट, भीतरघात, सांसद, राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष के अलग अलग गुटों की सत्ता व संगठन पर पकड में वर्चस्व की होड, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी, कागजी नगर मंडल संगठन, बूथ कमेटियां व विभिन्न मोर्चे व प्रकोष्ठों की असक्रियता में जनप्रतिनिधियों ने मनमानी पूर्वक अपने अपने चहेतों, उनकी पति पत्नी व पिता पुत्री को टिकट देकर जनरल जाति के ब्राहम्मण, राजपूत, ओबीसी जातियों की अनेक जातियों व एससी एसटी व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर सभापति के दावेदारों ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को गुमराह करने व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की छवि पक्ष व विपक्ष द्वारा धूमिल किए जाने तथा गत ढाई वर्ष के शासन में विगत कांग्रेस बोर्ड के समय से भ्रष्टाचार के अलावा सीवरेज के गड्ढों, सडक, पानी, रामझरोखा लालवेरा के अवैध पट्टे व लोकल मुद्दों को ढाल बनाकर पूर्व विधायक संयम लोढा ने सुनियोजित तरीके से संयम कांग्रेस ने नए नगर अध्यक्ष पुनित जैन के नेतृत्व में सुनियोजित चुनाव प्रचार के साथ 35 वार्डों में चुनाव लडा, उसका काउंटर भारतीय जनता पार्टी का नगर व जिला संगठन नहीं कर सका। इसी का कारण है कि बोर्ड बनाने की पूरी संभावना होते हुए भी भाजपा में टिकट वितरण के बाद हुई फुट में कार्यकर्ताओं की विमुक्ता मत प्रतिशत में गिरावट और नगर मंडल संगठन की बेदरगारी से सिरोही नगर परिषद में भाजपा बोर्ड नहीं बना सके।

सिरोही नगर परिषद में संपन्न हुए चुनावों के दौरान वार्ड संख्या 10 में भाजपा प्रत्याशी पूजा माली के निर्विरोध निर्वाचित होने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर माली का नामांकन खारिज होने पर भारी हंगामा हुआ और इसी तरह सभापति के नामांकनों की जांच के दौरान भाजपा की लगी आपत्ति भी कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने की संभावना में कलेक्ट्रेट परिसर में 2 घंटे तक जमकर हंगामा हुआ, जिसमें अगर कांग्रेस प्रत्याशी रीतू जैन का नामांकन खारिज हो जाता तो भाजपा को निर्विरोध सभापति बनाने का मौका पूजा माली की कमान में मिल सकता था, जिसके मंसूबे भाजपाईयों के पूरे नहीं हुए। अब सोमवार को देखना है कि उंट किस तरह बैठता है, लेकिन सिरोही नगर परिषद में सभापति श्रीमती रीतू जैन का बनना तय है।

संपादक भावेश आर्य