जिला कारागृह सिरोही का औचक निरीक्षण

सिरोही (हरीश दवे)।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की पालना में बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 03.10.2024 (writ petition (C) no 1404 of 2023 Sukanya Shantha Vs. Union of India) एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों की पालना में विजिटर्स बोर्ड द्वारा जिला कारागृह सिरोही का निरीक्षण अजय शर्मा, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सिरोही श्रीमती सावित्री आनंद निर्भीक, सचिव, (अपर एवं जिला सेशन न्यायाधीश) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही व रोहिताश्व सिंह तोमर, जिला मजिस्ट्रेट, सिरोही व अन्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस दौरान बंदियों से विशेष रूप से जाति, धर्म अथवा सामाजिक आधार पर किसी प्रकार के भेदभाव के संबंध मे जानकारी ली गई। बंदियो द्वारा बताया गया कि कारागृह में किसी प्रकार का जातिगत, धार्मिक अथवा सामाजिक भेदभाव नहीं किया जाता तथा सभी बंदियो को समान रूप से सुविधाए उपलब्ध कराई जाती हैं। निरीक्षण के दौरान ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत या अनियमितता सामने नहीं आई। कारागृह में निरुद्ध बंदियो को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओ यथा आवास व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सकीय सुविधाएं, विधिक सहायता, मुलाकात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की गई। कारागृह परिसर में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा बंदियो को निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाना पाया गया, व पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था पाई गई। चिकित्सकीय सुविधाओं के अंतर्गत नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाइयो की उपलब्धता तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दल द्वारा बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई। बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके प्रकरणों की जानकारी, अधिवक्ताओं से संपर्क तथा लोक अदालत संबंधी जानकारी उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। बंदियों ने उपलब्ध सुविधाओं के संबंध मे सामान्य संतोष व्यक्त किया।
इस निरीक्षण के दौरान, श्रीमती अल्का जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिरोही, श्री पुष्पेद्र सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक सिरोही, डॉ श्री दिनेश खराड़ी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिरोही, श्री राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, उपनिदेशक समाज एवं न्याय अधिकारिता, सिरोही, श्री दामोदर जी देवासी अधि. अभि. लोक निर्माण विभाग, सिरोही, श्री पन्नालाल, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग, सिरोही तथा श्री महेन्द्र नानिवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरोही व श्री जितेन्द्र सिंह कारापाल, जिला कारागृह, सिरोही द्वारा भाग लिया गया।

संपादक भावेश आर्य



