सिरोही मुख्यालय के चौराहे व मुख्य मार्ग बने दुर्घटना के केंद्र,सरकारी निर्देश महज रस्म अदायगी,

सरजवाब चौराहा,पेलेस रोड, अम्बेडकर सर्किल जेल चौराहा मार्ग सर्वत्र अतिक्रमण व पार्किंग,
सिरोही(हरीश दवे)।

जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के सिटी में प्रशासनिक अधिकारियों व आयुक्त के साथ विजिट करने व आवस्यक निर्देश देने के बावजूद आयुक्त नगर परिषद लोकल राजनीति व यातायात पुलिस व नगर परिषद के साथ ठोस योजना व अमली कार्यवाही के अभाव में जिला मुख्यालय की जनता मुख्य मार्ग,सड़क चौराहों की भीड़ भाड़ में खड्डों व गॉवंश के आतंक में अल सुबह सरजावाव दरवाजा,जेल चौराहा,बस स्टैंड,अम्बेडकर सर्किल,गोयलीचौराहे ,गौरव पथ पर बरसो से प्रशाशनिक राजनीतिक् व नगर परिषद व विविध व्यापार मंडलों की चौधराहट में आम आदमी के आवागमन में सड़के पूर्णतया असुरक्षित है।
जिससे राहगीर व बाइकर अतिक्रमणों व गॉवंश की चपेट में घायल होते है।
सर्वाधिक विकट हालात सरजावाव दरवाजे,धर्म शाला मार्ग व जेल चौराहे व होस्पिटल व कॉलेज मार्ग पर डिवाईडर के किनारे एम्बुलेंस,रिक्शा व केंद्रीय विद्यालय व कॉलेज में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के अलावा गत पखवाड़े में अस्थाई अतिक्रमणों ने नगर की फिजा ही नही बिगाड़ी सड़को को ही पूरी तरह जाम कर दिया है।।जिसमे सदर बाजार ,खण्डेलवाल मन्दिर व इस्कॉन प्लाजा क्षेत्र के अस्थायी अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर कोई अंकुश नही है।
ओर जिला कलेक्टर,सर्तकता समिति के निर्देश व नगर परिषद बोर्ड के लिए गए प्रस्ताव व वेंडिंग जोन में हाथ लोरी, खोमचों,ठेलों,सब्जी,मिट मटन मार्किट व स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सुगम रोजगार के अवसर दे कर भीड़ भाड़ नियंत्रित कर सकती है।
पर किसी भी आयुक्त व जिला प्रशशन के अधिकारियों में जिला मुख्यालय की शक्ल व सीरत को सुधारने में कोई दिलचस्पी नही है।
अगर जिला प्रशशन कार्यवाही को अंजाम दे।
तो वोट बैंक की राजनीति में अवैध अस्थाई व अनाधिकृत अतिक्रमण के उधोग में राजनेता सड़क व आम जन के हितों को ताक पे रख अतिक्रमणों के खेर ख्वाह बन जाते है।




संपादक भावेश आर्य



