जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों का किया अवलोकन

सिरोही(हरीश दवे) ।

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों का अवलोकन करने के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने पंचायत समिति शिवगंज की ग्राम पंचायतों यथा मांडानी के 04, नारादरा के 04, कैलाशनगर के 09, वाण के 02, भेव के 03, अरठवाडा के 06, पोसालिया के 07 तथा पालडी एम. के 08 कुल 43 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा अपेक्षित व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही बीएलओ को मतदाता सूचियों से संबंधित सुधार करने के लिए भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, उपखंड अधिकारी नरेन्द्र जांगिड, उप अधीक्षक शिवगंज पुष्पेन्द्र वर्मा, तहसीलदार शिवगंज पारस कुमार राणा, विकास अधिकारी मोहनलाल तथा संबंधित पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी एवं संबंधित मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी (प्रगणक) उपस्थित थे।
इसी प्रकार जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत समिति सिरोही के मतदान केन्द्र गोयली, ऊड व जावाल में निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को विभिन्न सुविधाओं के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, अति. पुलिस अधीक्षक मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, तहसीलदार मोहनलाल बारिया, सुपरवाईजर तथा बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित थे।


संपादक भावेश आर्य



