लेडीज पिंक टॉयलेट व आंगन वाड़ी केंद्र बना डंपिंग यार्ड,विवेकानन्द स्कूल की बेशकीमती भूमि अतिक्रमणों की चपेट में,

316d645a-f6ce-4a49-adb3-a00ad8b2d1cf


एसडीएम के निर्देश के बावजूद नगर परिषद बेपरवाह,


सिरोही(हरीश दवे)।

सिरोही नगर परिषद वाल्मीकि सर्किल के निकट पुरानी विवेकानन्द स्कूल अपने अतीत के वेभव को मटियामेट होते देख अपनी दुर्दशा की शिकार में एक तरफ पूरी अतिक्रमणों की चपेट में आ गई है व नगर परिषद प्रशाशन की लचर प्रशाशनिक व्यवस्थाओं को सुधारने में मैच फिक्सिंग राजनीति में आयुक्त भी बेबस नजर आ रहे है।
वही अतिक्रमी खुला खेल खेल रहे है व विवेकानन्द स्कुल में दरवाजे खोल चुके है।
जिसकी शिकायत गत दिनों एसडीएम ,आयुक्त के साथ व्यापार मंडल ने भी एसडीएम के ध्यान में लाया।
लाखो रुपया खर्च कर महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की व्यवस्था की गई।।जहाँ बरसाती झाड़ियों व रेंगते सरीसृप में महिलाएं वहा जाने से कतराती है।
वही विवेकानन्द स्कूल को डंपिंग यार्ड समीप ही चल रही आंगन वाड़ी के निकट बना दिया है।
ऐसे हालात में कुपोषित या सुपोषित बच्चो को इस दुर्गंध युक्त माहौल में कैसा शिक्षण व सुपोषण नई पीढ़ी झेन अल्फा को मिलता होगा यह विचारणीय प्रश्न है?
पूर्व में बोर्ड व सीएलजी की बैठकों में इस जर्जर भवन व वाहन पार्किंग,सब्जी मंडी की मांग उठती रही।
लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात व गत दिनों एसडीएम ने नगर परिषद आयुक्त को विवेकानन्द स्कूल के अतिक्रमण हटाने के स्पस्ट निर्देश दिए व पर पुरानी विवेकानन्द स्कूल व आंगनवाड़ी से न अतिक्रमण हटे न पिंक टॉयलेट के पास डंपिंग यार्ड पॉलीथिन हटा।

संपादक भावेश आर्य

You may have missed