संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प कलश यात्रा का कैलाशनगर में भव्य स्वागत

सिरोही(हरीश दवे)।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प कलश यात्रा का कैलाशनगर में भव्य एवं श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। रामदेवजी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया।
संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवनभर समानता, मानवता, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति और ऊँच-नीच जैसी कुरीतियों का विरोध करते हुए समाज को एकता, भाईचारे और कर्मप्रधान जीवन का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी, प्रधान प्रतिनिधि श्री विशनसिंह देवड़ा, प्रकाश रावल जीरावल, जिला संयोजक श्री हसमुख मेघवाल, सह जिला संयोजक श्री मानक प्रजापत तथा विधानसभा संयोजक के सानिध्य में समरसता रथ का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर श्री प्रताप सिंह देवनगर (मंडल महामंत्री, कैलाशनगर), श्री महेंद्र भाई (रथ प्रभारी, कैलाशनगर), श्री सतीश भाई मेघवाल (रथ सह-प्रभारी, कैलाशनगर) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समरसता संकल्प कलश यात्रा के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव, सामाजिक समरसता तथा संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम का समापन समाज की उन्नति, आपसी भाईचारे एवं राष्ट्रहित की मंगलकामना के साथ हुआ।

संपादक भावेश आर्य



